सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी: कोरेक्स बेचने और पुलिस को चुनौती देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार,
मैहर जिले के अमरपाटन से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर कोरेक्स बेचने की धमकी देने और पुलिस व जनप्रतिनिधियों को खुलेआम चुनौती देने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अमरपाटन पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तहसील न्यायालय अमरपाटन में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर दोनों को उपजेल मैहर भेज दिया गया है।
#AmarpatanNews #MaiharNews #MPPolice #CrimeNews #ViralVideo