कलेक्टर बनीं टीचर, बच्चों से पूछा भविष्य का सपना
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को मैहर जिले की कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी रामनगर तहसील के गोरसरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचीं, जहां निरीक्षण के दौरान वे कक्षा 10वीं में बच्चों के बीच शिक्षक की भूमिका में नजर आईं। उन्होंने उर्वरक, संविधान और बायोलॉजी जैसे विषयों पर विद्यार्थियों से सवाल-जवाब किए। सहज और सरल अंदाज में कलेक्टर को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित नजर आए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत और लगन से भविष्य में वे भी कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस अधिकारी बनने के साथ खेलों में भी अपना कैरियर बना सकते हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया। मैहर कलेक्टर का सहज सरल व्यक्तित्व जिले के अलग-अलग इलाकों में भ्रमण के दौरान अक्सर नजर आता है,जो उन्हें अधिकारियों की भीड़ में अलग दिखाता