कच्ची शराब की मिनी फैक्ट्री पर आबकारी की दबिश, 35 क्विंटल लाहन नष्ट
सतना। सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अवैध मदिरा के खिलाफ चल रहे अभियान में बुधवार सुबह नागौद के पिपरोखर और सेमरिहा टोला में आबकारी टीम ने दबिश दी। सर्किल प्रभारी संजय साकेत की सूचना पर संयुक्त टीम ने गड्ढों और झाड़ियों में छिपाकर रखे 250 से अधिक डिब्बों से करीब 35 क्विंटल महुआ लाहन बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 3.56 लाख रुपए बताई गई। पंचनामा के बाद लाहन मौके पर ही नष्ट किया गया, जबकि 40 लीटर कच्ची शराब, निर्माण सामग्री और बर्तन जब्त कर 8 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई में कोई आरोपी हाथ नहीं आया; कुछ संदिग्धों के नाम सामने आने के बाद उनकी तलाश में दबिश जारी है। कार्रवाई कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त सुरेंद्र कुमार उरांव के मार्गदर्शन में हुई।#सतना #नागौद #कच्चीशराब #अवैधशराब #आबकारीविभाग महुआलाहन ExciseAction SatnaNews Nagod