#कार रोकी तो खुला खतरनाक राज, अंदर मिली मेड-इन-यूएसए पिस्टल
तीन युवकों के बीच बैठा था हथियार का खतरा, 3 जिंदा कारतूस भी बरामद; सप्लायर की तलाश में पुलिस
सतना। रात में सामान्य पेट्रोलिंग के बीच पुलिस को सूचना मिली और कोठी तिराहे पर एक काली कार को घेरकर रोक लिया गया। कार की तलाशी शुरू हुई तो पुलिस भी हैरान रह गई—उदित अग्निहोत्री (28) के पास मेड-इन-यूएसए ऑटोमैटिक पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस मिले। कार में उसके साथ सतेन्द्र चौधरी (20) और एक नाबालिग भी मौजूद था। करीब 50 हजार रुपए कीमत की पिस्टल के साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में हथियार की खरीद को लेकर अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने कार भी जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई है। दो आरोपियों को जेल और नाबालिग को किशोर न्यायालय भेजा गया।
लेकिन असली खतरा पिस्टल बरामद होने से कहीं बड़ा है। युवाओं तक विदेशी और आधुनिक हथियार आखिर पहुंच कैसे रहे हैं? क्या शहर में कोई ऐसा नेटवर्क सक्रिय है जो आसानी से हथि�