अस्पताल के बाहर सेवा की पहल, मरीजों और परिजनों को बांटा भोजन-फल
इंदौर। जरूरतमंदों की मदद के लिए अस्पताल के बाहर सेवा का मानवीय प्रयास किया गया। महाराजा यशवंतराव होलकर मेमोरियल गवर्नमेंट अस्पताल के बाहर मरीजों और उनके परिजनों को भोजन, पानी और फल वितरित किए गए। आबकारी उप निरीक्षक मीरा सिंह की पहल पर हुए इस सेवा कार्य में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जहांगीर खान, उप निरीक्षक कृतिका द्विवेदी सहित विभागीय टीम ने सहभागिता निभाई। टीम ने बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाई। सेवा कार्य से जुड़े लोगों का कहना है कि इंसानियत का सबसे बड़ा धर्म जरूरत के समय किसी के साथ खड़ा होना है—क्योंकि मदद का हक और सम्मान हर इंसान के लिए समान है। मरीजों और उनके परिजनों ने पूरी टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।#सेवा_ही_सच्ची_इंसानियत
#मानव_सेवा
#हर_इंसान_समान
#इंसानियत_सबसे_ऊपर
#सेवा_का_संकल्प
जरूरतमंदों_का_सहारा
मानवीय_संवेदना
समा�