नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल; आरोपी गिरफ्तार
सतना। नागौद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और उसे यूपी ले जाकर शोषण करने के आरोपी रवि कुमार शर्मा (29), निवासी नईबस्ती-शिवरामपुर, चित्रकूट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक फरवरी 2024 में आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। बाद में उसे यूपी ले जाकर करीब एक माह तक अपने साथ रखा। मामला सामने आने पर परिजनों ने 2 मार्च 2024 को दोनों की मंदिर में शादी करा दी, लेकिन करीब एक साल बाद आरोपी ने रिश्ता तोड़ दिया। 22 मई 2026 को पीड़िता के ससुराल पहुंचने पर आरोपी ने उसे घर में प्रवेश नहीं दिया। बाल कल्याण समिति के निर्देश के बाद नागौद पुलिस ने 25 अगस्त को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। शुक्रवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।#SatnaNews #NagodPolice #POCSOAct #CrimeNews #MinorCrime PoliceAction SatnaPolice