बड़ी खेपों के बाद फिर मिला शराब का जखीरा, बंद मकान से 5.50 लाख की मदिरा बरामद
इंदौर। अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बसंदरा, वृत्त सांवेर में बंद मकान की तलाशी ली गई, जहां से 792 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5.50 लाख रुपए बताई गई है। प्रारंभिक जांच में शराब मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए रखे जाने की जानकारी सामने आई है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब इंदौर में हाल ही में तीन बड़ी कार्रवाइयों में 1026 पेटी शराब की खेप पकड़ी गई थी, जिनमें हरियाणा की करीब 50 लाख रुपए कीमत की शराब भी शामिल थी। लगातार सामने आ रही बड़ी खेपों से अवैध शराब के इंटरस्टेट नेटवर्क और मालवा-निमाड़ में सप्लाई चैन पर सवाल गहरा रहे हैं। कार्रवाई सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र जोशी, पवन टीकेकर और निधि शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जया मु�