बाणसागर डैम में 5KM तैरकर आबादी में घुसा बांधवगढ़ का हाथी, मचाया उत्पात; रेस्क्यू के लिए बुलाए गए कुमकी हाथी
बांधवगढ़ नेशनल पार्क से निकलकर बाणसागर डैम के गहरे पानी में करीब 5 किलोमीटर तक लगातार तैरने का हैरतअंगेज सफर तय कर एक विशालकाय हाथी मैहर वनमंडल के अमरपाटन वन परिक्षेत्र की घनी आबादी के बीच पहुंच गया है, जिससे पूरे इलाके में भारी दहशत है। 9-10 सितंबर की रात गोरसरी घाटी के पास पहाड़ से उतरकर इस हाथी ने किरहाई, ओबरा, छिरहाई, चोरखरी, भीषमपुर, पठरा और छांईन गांवों में जमकर उत्पात मचाया, जहां इसने फसलों को नष्ट करने के साथ ही कई कच्चे मकानों को भी ध्वस्त कर दिया। इससे पहले, डैम पार कर रामनगर क्षेत्र में पहुंचने के अगले ही दिन इस हाथी के हमले से एक ग्रामीण और कुछ बकरियों की मौत की दुखद घटना भी सामने आई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने पुलिस व प्रशासन के साथ मोर्चा संभालकर ग्रामीणों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और हाथी क