Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

News in Unchahara

हाथों में तख्तियां नहीं, नशे के खिलाफ इरादे थे बुलंद
इंदौर। नशे के खिलाफ इंदौर ने गुरुवार को एक मजबूत संदेश दिया। "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" और "नशा मुक्त भारत अभियान 2.0" के समापन पर कोठारी मार्केट स्थित आबकारी कंट्रोल रूम में पुलिस, आबकारी विभाग और व्यापारिक संगठनों ने एक मंच पर आकर हाथों में पोस्टर-तख्तियां उठाईं। यह केवल जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प था, जिसने संदेश दिया कि नशे के विरुद्ध लड़ाई तभी जीती जाएगी, जब पूरा समाज एकजुट होकर आगे आए।#नशे_से_दूरी_है_ज़रूरी2_0 #नशा_मुक्त_भारत #Indore #ExciseDepartment #IndorePolice SayNoToDrugs DrugFreeSociety

हाथों में तख्तियां नहीं, नशे के खिलाफ इरादे थे बुलंद इंदौर। नशे के खिलाफ इंदौर ने गुरुवार को एक मजबूत संदेश दिया। "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" और "नशा मुक्त भारत अभियान 2.0" के समापन पर कोठारी मार्केट स्थित आबकारी कंट्रोल रूम में पुलिस, आबकारी विभाग और व्यापारिक संगठनों ने एक मंच पर आकर हाथों में पोस्टर-तख्तियां उठाईं। यह केवल जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प था, जिसने संदेश दिया कि नशे के विरुद्ध लड़ाई तभी जीती जाएगी, जब पूरा समाज एकजुट होकर आगे आए।#नशे_से_दूरी_है_ज़रूरी2_0 #नशा_मुक्त_भारत #Indore #ExciseDepartment #IndorePolice SayNoToDrugs DrugFreeSociety

Unchahara, Satna | Jul 31, 2026

चोरों ने मुंह मीठा किया, दुकानदारों की सुबह कड़वी कर गए
सतना। सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर बाजार में बुधवार रात चोरों ने चोरी का ऐसा अंदाज दिखाया कि हर कोई हैरान रह गया। गिरोह ने सबसे पहले रन्नू होटल में घुसकर छेना के रसगुल्लों की दावत उड़ाई, फिर नकदी, दो बोरी मैदा और अन्य सामान समेट लिया। इसके बाद पास की पान दुकानों समेत चार प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर गुटखा, सिगरेट और करीब 3,900 रुपये नकद सहित हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। जाते-जाते चोर रसगुल्लों के खाली पैकेट छोड़ गए, जो उनकी 'मीठी पार्टी' की कहानी बयां कर गए। गुरुवार सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।#Satna #Birsinghpur #Theft #Rasgulla #CrimeNews MPNews

चोरों ने मुंह मीठा किया, दुकानदारों की सुबह कड़वी कर गए सतना। सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर बाजार में बुधवार रात चोरों ने चोरी का ऐसा अंदाज दिखाया कि हर कोई हैरान रह गया। गिरोह ने सबसे पहले रन्नू होटल में घुसकर छेना के रसगुल्लों की दावत उड़ाई, फिर नकदी, दो बोरी मैदा और अन्य सामान समेट लिया। इसके बाद पास की पान दुकानों समेत चार प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर गुटखा, सिगरेट और करीब 3,900 रुपये नकद सहित हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। जाते-जाते चोर रसगुल्लों के खाली पैकेट छोड़ गए, जो उनकी 'मीठी पार्टी' की कहानी बयां कर गए। गुरुवार सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।#Satna #Birsinghpur #Theft #Rasgulla #CrimeNews MPNews

Unchahara, Satna | Jul 31, 2026

भाजपा कार्यालय घेरने निकले एनएसयूआई कार्यकर्ता, 20 हिरासत में
मैहर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई ने भाजपा कार्यालय घेरने की कोशिश की। कन्या विद्यालय के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अजिर बिहारी द्विवेदी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा समेत 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। बाद में सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।#Maihar #NSUI #BJP #NEETPaperLeak #Protest PoliceAction Satna MadhyaPradesh

भाजपा कार्यालय घेरने निकले एनएसयूआई कार्यकर्ता, 20 हिरासत में मैहर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई ने भाजपा कार्यालय घेरने की कोशिश की। कन्या विद्यालय के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अजिर बिहारी द्विवेदी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा समेत 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। बाद में सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।#Maihar #NSUI #BJP #NEETPaperLeak #Protest PoliceAction Satna MadhyaPradesh

Unchahara, Satna | Jul 29, 2026

शारदा मंदिर में बाढ़ का वायरल वीडियो फर्जी, पुलिस ने बताया AI से बनाया गया
मैहर के विश्व प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर में भीषण बाढ़ दिखाने वाला सोशल मीडिया वीडियो फर्जी निकला। पुलिस के अनुसार यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है। सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि मंदिर में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और श्रद्धालु नियमित रूप से दर्शन कर रहे हैं। पुलिस वीडियो बनाने और वायरल करने वाले की पहचान में जुटी है तथा लोगों से अपील की है कि बिना सत्यापन ऐसे भ्रामक वीडियो साझा न करें।#Maihar #MaaShardaTemple #FakeVideo #AI #FactCheck MadhyaPradeshPolice SocialMedia BreakingNews

शारदा मंदिर में बाढ़ का वायरल वीडियो फर्जी, पुलिस ने बताया AI से बनाया गया मैहर के विश्व प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर में भीषण बाढ़ दिखाने वाला सोशल मीडिया वीडियो फर्जी निकला। पुलिस के अनुसार यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है। सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि मंदिर में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और श्रद्धालु नियमित रूप से दर्शन कर रहे हैं। पुलिस वीडियो बनाने और वायरल करने वाले की पहचान में जुटी है तथा लोगों से अपील की है कि बिना सत्यापन ऐसे भ्रामक वीडियो साझा न करें।#Maihar #MaaShardaTemple #FakeVideo #AI #FactCheck MadhyaPradeshPolice SocialMedia BreakingNews

Unchahara, Satna | Jul 29, 2026

देवांगना गैंगरेप: पहले मुठभेड़ में दबोचा मुख्य आरोपी... 10 घंटे बाद दोनों ₹50 हजार के इनामी भी गिरफ्तार 
चित्रकूट के चर्चित देवांगना घाटी गैंगरेप कांड में पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर पूरी तस्वीर बदल दी। शनिवार शाम पहले मुख्य आरोपी जितेन्द्र पटेल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ। उसके पैर में गोली लगी, जबकि जवाबी कार्रवाई में एक सिपाही भी घायल हुआ।
मुख्य आरोपी से पूछताछ में मिले अहम सुराग के बाद पुलिस की एसओजी, बहिलपुरवा थाना और सर्विलांस टीम पूरी रात जंगल और आसपास के इलाकों में जुटी रही। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर देर रात शिवरामपुर के मछरिहा तिराहे पर घेराबंदी कर दोनों फरार ₹50-50 हजार के इनामी आरोपी विवेक कुमार पटेल और प्रवीण पटेल को भी दबोच लिया गया।पूछताछ में दोनों ने छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और उसके नाबालिग दोस्त के साथ मारपीट की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस औ�

देवांगना गैंगरेप: पहले मुठभेड़ में दबोचा मुख्य आरोपी... 10 घंटे बाद दोनों ₹50 हजार के इनामी भी गिरफ्तार चित्रकूट के चर्चित देवांगना घाटी गैंगरेप कांड में पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर पूरी तस्वीर बदल दी। शनिवार शाम पहले मुख्य आरोपी जितेन्द्र पटेल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ। उसके पैर में गोली लगी, जबकि जवाबी कार्रवाई में एक सिपाही भी घायल हुआ। मुख्य आरोपी से पूछताछ में मिले अहम सुराग के बाद पुलिस की एसओजी, बहिलपुरवा थाना और सर्विलांस टीम पूरी रात जंगल और आसपास के इलाकों में जुटी रही। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर देर रात शिवरामपुर के मछरिहा तिराहे पर घेराबंदी कर दोनों फरार ₹50-50 हजार के इनामी आरोपी विवेक कुमार पटेल और प्रवीण पटेल को भी दबोच लिया गया।पूछताछ में दोनों ने छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और उसके नाबालिग दोस्त के साथ मारपीट की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस औ�

Unchahara, Satna | Jul 29, 2026

वुमन अचीवर अवॉर्ड 2026: सेवा, साहस और नेतृत्व के लिए सम्मानित हुईं मीरा सिंह
इंदौर। दैनिक भास्कर द्वारा होटल एसेंशिया में आयोजित वुमन अचीवर अवॉर्ड समारोह में समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष  ने कहा कि हर महिला में आत्मविश्वास, सहनशीलता और बदलाव लाने की अद्भुत क्षमता होती है। उन्हें केवल अवसर देने की आवश्यकता है।
समारोह में आबकारी उप निरीक्षक मीरा सिंह को शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य, साहसिक नेतृत्व, सामाजिक सरोकार और महिला सशक्तिकरण में प्रेरक योगदान के लिए वुमन अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और प्रेरणादायी व्यक्तित्व का प्रमाण है।
कार्यक्रम में अभिनेत्री एवं मॉडल  ने महिला सशक्तिकरण को समाज की आवश्यकता बताया, जबकि पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर  भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर नि

वुमन अचीवर अवॉर्ड 2026: सेवा, साहस और नेतृत्व के लिए सम्मानित हुईं मीरा सिंह इंदौर। दैनिक भास्कर द्वारा होटल एसेंशिया में आयोजित वुमन अचीवर अवॉर्ड समारोह में समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि हर महिला में आत्मविश्वास, सहनशीलता और बदलाव लाने की अद्भुत क्षमता होती है। उन्हें केवल अवसर देने की आवश्यकता है। समारोह में आबकारी उप निरीक्षक मीरा सिंह को शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य, साहसिक नेतृत्व, सामाजिक सरोकार और महिला सशक्तिकरण में प्रेरक योगदान के लिए वुमन अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और प्रेरणादायी व्यक्तित्व का प्रमाण है। कार्यक्रम में अभिनेत्री एवं मॉडल ने महिला सशक्तिकरण को समाज की आवश्यकता बताया, जबकि पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर नि

Unchahara, Satna | Jul 29, 2026

अवैध शराब की खेप पकड़ाई, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
मैहर जिले के ताला थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राकेश यादव (26), निवासी रामगढ़ को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी संदीप केवट, निवासी रामगढ़ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 61.380 लीटर अवैध शराब (54 लीटर देशी प्लेन और 7.380 लीटर अंग्रेजी गोवा व्हिस्की) कुल कीमत ₹28,335 तथा मोटरसाइकिल MP19ZG1145 जब्त की है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।#Maihar #TalaPolice #IllegalLiquor #RakeshYadav #SandeepKewat PoliceAction MadhyaPradesh CrimeNews

अवैध शराब की खेप पकड़ाई, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार मैहर जिले के ताला थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राकेश यादव (26), निवासी रामगढ़ को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी संदीप केवट, निवासी रामगढ़ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 61.380 लीटर अवैध शराब (54 लीटर देशी प्लेन और 7.380 लीटर अंग्रेजी गोवा व्हिस्की) कुल कीमत ₹28,335 तथा मोटरसाइकिल MP19ZG1145 जब्त की है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।#Maihar #TalaPolice #IllegalLiquor #RakeshYadav #SandeepKewat PoliceAction MadhyaPradesh CrimeNews

Unchahara, Satna | Jul 29, 2026

तपती धूप में राहत की छांव बनीं मीरा सिंह
इंदौर की भीषण गर्मी में रविवार दोपहर महाराजा यशवंतराव होलकर गवर्नमेंट हॉस्पिटल के बाहर मरीजों और उनके परिजनों की थकान भरी भीड़ के बीच मध्यप्रदेश आबकारी विभाग की उप निरीक्षक एवं बंबई बाजार सर्किल इंचार्ज मीरा सिंह संवेदनाओं के साथ पहुंचीं।
उन्होंने दूर-दराज़ से आए जरूरतमंद लोगों को पोहा, हलवा, बिस्किट और शीतल जल वितरित कर राहत पहुंचाने का प्रयास किया। इलाज और चिंता के बीच घंटों से परेशान लोगों के लिए यह मदद केवल भोजन नहीं, बल्कि अपनापन और इंसानियत का एहसास भी थी।
बिना किसी औपचारिकता के किया गया यह छोटा-सा प्रयास तपती धूप में कई चेहरों के लिए सुकून की ठंडी छांव बन गया।#HumanityFirst
#Indore#socialservice #ServingHumanity
#KindnessMatters

तपती धूप में राहत की छांव बनीं मीरा सिंह इंदौर की भीषण गर्मी में रविवार दोपहर महाराजा यशवंतराव होलकर गवर्नमेंट हॉस्पिटल के बाहर मरीजों और उनके परिजनों की थकान भरी भीड़ के बीच मध्यप्रदेश आबकारी विभाग की उप निरीक्षक एवं बंबई बाजार सर्किल इंचार्ज मीरा सिंह संवेदनाओं के साथ पहुंचीं। उन्होंने दूर-दराज़ से आए जरूरतमंद लोगों को पोहा, हलवा, बिस्किट और शीतल जल वितरित कर राहत पहुंचाने का प्रयास किया। इलाज और चिंता के बीच घंटों से परेशान लोगों के लिए यह मदद केवल भोजन नहीं, बल्कि अपनापन और इंसानियत का एहसास भी थी। बिना किसी औपचारिकता के किया गया यह छोटा-सा प्रयास तपती धूप में कई चेहरों के लिए सुकून की ठंडी छांव बन गया।#HumanityFirst #Indore#socialservice #ServingHumanity #KindnessMatters

Unchahara, Satna | Jul 29, 2026

पुलिस लिखी कार से हो रही थी शराब तस्करी, आबकारी की कार्रवाई में 2 गिरफ्तार, ₹2.87 लाख की शराब जब्त
सतना में आबकारी विभाग ने पुलिस लिखी कार की आड़ में हो रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। बगहा बाईपास मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस का स्टीकर लगी कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 15 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
कार से सौरभ उर्फ धनराज गहरवार और विशाल शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अवैध बिक्री के लिए शराब ले जाना स्वीकार किया।
कार्रवाई में 2 लाख 87 हजार की शराब और कार जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
आबकारी विभाग के अनुसार, आरोपी अपनी निजी कार पर 'पुलिस' का स्टीकर लगाकर तस्करी कर रहे थे। यह कार्रवाई सहायक आबकारी आयुक्त सुरेन्द्र कुमार उरांव के निर्देशन में संयुक्त टीम ने की है।#Satna #ExciseDepartment #LiquorSmuggling #PoliceSticker #BreakingNews IllegalLiquor CrimeNews MadhyaPrad

पुलिस लिखी कार से हो रही थी शराब तस्करी, आबकारी की कार्रवाई में 2 गिरफ्तार, ₹2.87 लाख की शराब जब्त सतना में आबकारी विभाग ने पुलिस लिखी कार की आड़ में हो रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। बगहा बाईपास मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस का स्टीकर लगी कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 15 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। कार से सौरभ उर्फ धनराज गहरवार और विशाल शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अवैध बिक्री के लिए शराब ले जाना स्वीकार किया। कार्रवाई में 2 लाख 87 हजार की शराब और कार जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया। आबकारी विभाग के अनुसार, आरोपी अपनी निजी कार पर 'पुलिस' का स्टीकर लगाकर तस्करी कर रहे थे। यह कार्रवाई सहायक आबकारी आयुक्त सुरेन्द्र कुमार उरांव के निर्देशन में संयुक्त टीम ने की है।#Satna #ExciseDepartment #LiquorSmuggling #PoliceSticker #BreakingNews IllegalLiquor CrimeNews MadhyaPrad

Unchahara, Satna | Jul 29, 2026