#बलरामपुर में भाजपा की मासिक जिला बैठक संपन्न: संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से पार्टी को मिलेगी नई गति...
#बलरामपुर। जिला भाजपा कार्यालय 'अटल भवन' तुलसीपार्क में आयोजित मासिक जिला बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल और नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने कहा कि संगठन भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और कार्यकर्ता इसकी रीढ़ हैं। उनके परिश्रम, अनुशासन तथा समर्पण के बल पर ही पार्टी जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने को प्राथमिकता बताते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को आपसी समन्वय के साथ संचालित करने का आह्वान किया।
नवनियुक्त जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि जिले में संगठन को गतिशील बनाने के लिए सभी के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। बूथ को मजबूत करना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ स्तरीय गतिविधियों और संगठन को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में सदर विधायक पल्टूराम ने शीर्ष नेतृत्व और उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू', उतरौला नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष गण, जिला महामंत्री गण सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#balrampur #bjp