
🚨बलरामपुर से बड़ी खबर 🚨 सरकारी नौकरी का झांसा देकर 8.81 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार। फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर युवती से ऐंठी रकम, एक साल तक देता रहा जॉइनिंग का झांसा। 👉 पूरी खबर पढ़ें और अपनी राय जरूर दें। बलरामपुर। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी ने राजस्व विभाग में अमीन के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किया और करीब 8.81 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस के अनुसार, गोविंदबाग निवासी शालिनी वर्मा ने 10 जुलाई को कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के बनकटवा सराय खास निवासी मनोज कुमार चौहान ने सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग तिथियों में 8.81 लाख रुपये ले लिए। इतना ही नहीं, विश्वास दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया। जब पीड़िता ने नौकरी और रुपये के बारे में पूछा तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को गोविंदबाग स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र से आरोपी मनोज कुमार चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले स्टाम्प एवं रजिस्ट्री कार्यालय में ऑपरेटर के रूप में कार्य करता था और पीड़िता के घर किराये पर रहता था। इसी दौरान उसे युवती की नौकरी की इच्छा और आर्थिक स्थिति की जानकारी हुई। उसने स्वयं को पहले तहसील तुलसीपुर में कनिष्ठ सहायक तथा बाद में जिलाधिकारी कार्यालय में राजस्व विभाग का लेखाकार बताकर विश्वास जीता। इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर लगभग आठ लाख रुपये अलग-अलग माध्यमों से ले लिए। करीब एक वर्ष तक वह जॉइनिंग लेटर आने का झांसा देता रहा और बाद में रुपये भी वापस नहीं कर सका। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमन कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल गोविंद यादव, कांस्टेबल हीरालाल यादव, कांस्टेबल अभिनयेश त्रिपाठी तथा महिला कांस्टेबल आकांक्षा गौतम शामिल रहीं। #Balrampur #BreakingNews #Fraud #JobFraud #GovernmentJob #PoliceAction #BalrampurPolice #CrimeNews #UttarPradesh #UPNews #HindiNews #DailyNews #FakeAppointmentLetter #Scam #UPNewsBalrampur #AhmedRaza #बलरामपुर #सरकारी_नौकरी #ठगी #पुलिस #ब्रेकिंग_न्यूज़ #उत्तरप्रदेश #अहमद_रजा
Balrampur, Balrampur | Jul 16, 2026

🚨 #बलरामपुर | #BreakingNews "गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करो, नहीं तो आंदोलन होगा और तेज" — शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद। बलरामपुर। गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर देशव्यापी जनजागरण यात्रा पर निकले ज्योतिषपीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार को बलरामपुर में भाजपा और सरकार पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यदि सरकार गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा नहीं देती है तो उनका आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने लोगों से ऐसी सरकार और राजनीतिक दलों पर पुनर्विचार करने की अपील की, जो गाय को राष्ट्रमाता का सम्मान देने के पक्ष में नहीं हैं। #Balrampur #Shankaracharya #GauMata #RashtraMata #GoSanrakshan #UPNews #Breaking #Politics #Sanatan #BalrampurNews #UPNewsBalrampur
Balrampur, Balrampur | Jul 15, 2026

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा:भगवतीगंज पुल पर ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 7-8 लोग घायल, चालक फरार #बलरामपुर जिले के विसुनीपुर स्थित #भगवतीगंज पुल पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। गोंडा की ओर से आ रही एक बोलेरो और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार 7 से 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासियों की सहायता से बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बोलेरो में सवार यात्रियों ने बताया कि वे गोंडा से बलरामपुर की ओर आ रहे थे, जबकि कुछ अन्य यात्रियों का गंतव्य बढ़नी था। भगवतीगंज स्थित नदी पुल पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि पुल पर सुरक्षा बैरियर नहीं होता, तो बोलेरो खाई में गिर सकती थी, जिससे दुर्घटना और भी गंभीर हो सकती थी। हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक और ट्रक की तलाश कर रही है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए पुल पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। #balrampur #balrampurpolic #road #accident
Balrampur, Balrampur | Jul 11, 2026

#बलरामपुर | बड़ी कार्रवाई भारत-नेपाल दोहरी नागरिकता मामले में 27 लोगों पर केस दर्ज। जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली जरवा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे 27 व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है, जिन पर छलपूर्वक भारत और नेपाल दोनों देशों की नागरिकता धारण कर भारत में अवैध रूप से निवास करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई भी जारी रहेगी। #Balrampur #UPPolice #BalrampurPolice #Jarwa #DoubleCitizenship #India #Nepal #CrimeNews #BreakingNews #GovernmentSchemes #PoliceAction #UttarPradesh #NewsUpdate #FacebookNews #VikasKumar #बलरामपुर #जरवा #यूपीपुलिस #ब्रेकिंग_न्यूज़
Balrampur, Balrampur | Jul 4, 2026

#ब्रेकिंग_न्यूज़ #बलरामपुर #यूपी प्रभारी मंत्री ने संयुक्त जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से संवाद कर जानी व्यवस्थाएं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने अस्पताल पहुंचे मा० प्रभारी मंत्री, बेहतर सुविधाओं के दिए निर्देश...
Balrampur, Balrampur | Jun 29, 2026