#बलरामपुर: शहर में सुधरेगी बिजली व्यवस्था, तीन प्रमुख इलाकों में अतिरिक्त एबी केबल लगाने का काम तेज...
#बलरामपुर। नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को अधिक सुदृढ़, निर्बाध और विश्वसनीय बनाने के लिए बिजली विभाग ने कवायद तेज कर दी है। बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत शहर के तीन प्रमुख स्थलों पर ट्रांसफार्मरों से अतिरिक्त एरियल बंच्ड (एबी) केबल बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।
विभाग के अनुसार, बलरामपुर टाउन पावर हाउस के अंतर्गत एमपीपी स्कूल के पास स्थापित 100 केवीए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर पर एबी केबल लगाई जा रही है। इसके साथ ही तिकोना पार्क स्थित 250 केवीए ट्रांसफार्मर से घास मंडी चौराहे तक और तुलसीपार्क क्षेत्र में 250 केवीए ट्रांसफार्मर पर भी अतिरिक्त एबी केबल बिछाने का काम प्रगति पर है।
इन कार्यों के पूर्ण होने से संबंधित क्षेत्रों में ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी और लाइन क्षमता में सुधार होगा। विभाग का कहना है कि विद्युत भार व स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वितरण तंत्र को चरणबद्ध तरीके से मजबूत किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं ट्रिपिंग-मुक्त बिजली मिल सकेगी। बिजली अधिकारियों ने बताया कि सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
#balrampur #balrampurpolic