Public App Logo
Profile Picture

I News Utl

@Newsofbalrampur
276Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur! nis:value=Balrampur! nis:enabled=true nis:link/> गन्ना किसानों को राहत: समिति सदस्यता और उपज बढ़ोतरी के आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तक बढ़ी...

<nis:link nis:type=tag nis:id=बलरामपुर nis:value=बलरामपुर nis:enabled=true nis:link/>  (01 अक्टूबर 2026): प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के हित में एक बड़ा और सराहनीय निर्णय लिया है। आगामी पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना विकास समिति की सदस्यता लेने तथा उपज बढ़ोतरी (यिल्ड एन्हांसमेंट) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 30 सितंबर से बढ़ाकर 10 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। अतिवृष्टि के कारण आ रही व्यावहारिक समस्याओं को देखते हुए किसानों को यह 10 दिन का अतिरिक्त अवसर दिया गया है।

​अतिवृष्टि को देखते हुए शासन ने लिया फैसला

जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि हाल ही में हुई भारी बारिश से किसानों को आ रही दिक्कतों के मद्देनजर किसान प्रतिनिधियों द्वारा अंतिम तिथि बढ़ाने की लगातार मांग की जा रही थी। किसानों की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आयुक्त, गन्ना एवं चीनी द्वारा तिथि विस्तार का आदेश जारी किया गया है।

​नए किसानों को मिलेगा गन्ना आपूर्ति का मौका

इस निर्णय से विशेष रूप से उन नए किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा जो पहली बार गन्ने की खेती कर रहे हैं। 10 अक्टूबर तक समिति के नए सदस्य बनकर वे पेराई सत्र 2026-27 में अपनी गन्ना आपूर्ति का पर्ची आवंटन व अन्य संस्थागत लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही, जिन किसानों के खेत की पैदावार जनपद की औसत उपज से अधिक है, वे भी उपज बढ़ोतरी का आवेदन जमा कर नियमानुसार अतिरिक्त आपूर्ति की सुविधा ले सकेंगे।

​24×7 टोल-फ्री किसान कॉल सेंटर जारी

गन्ना विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना 10 अक्टूबर तक अपने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। किसी भी तरह की समस्या या जानकारी के लिए विभाग के मुख्यालय स्तर पर संचालित 24×7 टोल-फ्री किसान कॉल सेंटर नंबर 1800-121-3203 पर संपर्क किया जा सकता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=balrampur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=Balrampur nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=Balrampur nis:enabled=true nis:link/> ! भैंस को बचाने रेलवे ट्रैक पर दौड़ी महिला, मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत; पसरा मातम

<nis:link nis:type=tag nis:id=​तुलसीपुर nis:value=​तुलसीपुर nis:enabled=true nis:link/> (<nis:link nis:type=tag nis:id=बलरामपुर)। nis:value=बलरामपुर)। nis:enabled=true nis:link/>

देवीपाटन मंदिर के पास सिरिया नाले के निकट बृहस्पतिवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला और उसकी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही गांव व मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

​जानकारी के अनुसार, बलरामपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार मालगाड़ी शाम लगभग 5:00 बजे जब सिरिया नाले के पास पहुंची, तभी देवीपाटन निवासी मालती देवी (50) पत्नी अवध राम उर्फ प्रधान की भैंस अचानक रेलवे ट्रैक के बीच आ गई। अपनी भैंस को पटरी से हटाने और उसकी जान बचाने के लिए मालती देवी बदहवास होकर ट्रैक की ओर दौड़ीं। हालांकि, ट्रेन की गति तेज होने के कारण वह और उनकी भैंस दोनों गाड़ी की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

​परिवार में टूटा दुखों का पहाड़

मृतका के पति अवध राम ने रोते-बिलखते हुए बताया कि मालती देवी दोपहर को भैंस चराने के लिए घर से निकली थीं। मृतका के परिवार में उनका एक बेटा है, जो पान की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है, जबकि उनकी पांचों बेटियों की शादी हो चुकी है।

​मामले में तुलसीपुर के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक पुलिस को घटना के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना या तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। सूचना मिलते ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज्यसभा जाने की तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि वह राज्यसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि सीधे 2029 में लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

पिछले 2 दिनों से लखनऊ से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज थी कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को भाजपा राज्यसभा भेज सकती है। इन कयासों के बीच आज जब बृजभूषण अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे तो मीडिया ने उनसे इस बारे में सवाल किया। इस पर इन्होंने कहा कि "हमको तो राज्यसभा का चुनाव लड़ना नहीं है। मेरा किसी नंबर पर नाम नहीं है। बल्कि 2029 में गोंडा जिले की किसी लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ूंगा।"

बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव के साथ अपने संबंधों को लेकर भी खुलकर बात की। दरअसल हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनकी तारीफ की थी। इस पर बृजभूषण ने कहा कि मैं उनके खिलाफ नहीं बोलता, वो मेरे खिलाफ नहीं बोलते। मैं भाजपा में हूं और वो सपा के नेता हैं। हमारे बीच अच्छे संबंध हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=brijbhushansharansingh nis:value=BrijBhushanSharanSingh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp nis:value=BJP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=akhileshyadav nis:value=AkhileshYadav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samajwadiparty nis:value=SamajwadiParty nis:enabled=true nis:link/>
नीले ड्रम वाली मुस्कान से जज पूछेंगे 'इच्छा'

मुस्कान और साहिल को दोषी करार दिए जाने के बाद कोर्ट में माहौल भावुक हो गया। फैसला सुनते ही दोनों रोने लगे। जेल में भी दोनों के बेचैन रहने और कम खाना खाने की बात सामने आई।

कोर्ट ने अपराध को “डराने वाला” बताते हुए दोषसिद्धि की। अब सजा पर सुनवाई के दौरान जज मुस्कान से उसकी ‘इच्छा’ भी पूछेंगे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=courtnews nis:value=CourtNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimeupdate nis:value=CrimeUpdate nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=Balrampur nis:enabled=true nis:link/> ! राप्ती के तेवरों में नरमी, खतरे के निशान से 45 सेमी नीचे उतरा जलस्तर; 16 गांवों में राहत कार्य तेज...

<nis:link nis:type=tag nis:id=बलरामपुर nis:value=बलरामपुर nis:enabled=true nis:link/> (01 अक्टूबर 2026): जनपद में पिछले कुछ दिनों से उफान पर चल रही राप्ती नदी का जलस्तर अब तेजी से घटने लगा है, जिससे तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार (01 अक्टूबर) सायं 07:00 बजे राप्ती नदी का जलस्तर 104.170 मीटर दर्ज किया गया, जो कि खतरे के बिंदु (104.620 मीटर) से 45 सेंटीमीटर नीचे आ चुका है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार नदी के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है।

​संवेदनशील इलाकों में प्रशासन अलर्ट पर

जलस्तर घटने के बावजूद जिला प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में राजस्व, बाढ़ कार्य खंड और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें धरातल पर सक्रिय हैं। नदी के तटवर्ती एवं जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति से निपटा जा सके।

​16 गांवों में नावों का इंतजाम, फसल नुकसान का शुरू हुआ आकलन

राप्ती के उफान से प्रभावित हुए 16 ग्रामों में, जहाँ आवागमन बाधित हुआ था, वहाँ प्रशासन ने ग्रामीणों की आवाजाही के लिए पर्याप्त नावों की व्यवस्था की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जलभराव से हुए फसलों के नुकसान का त्वरित आकलन (क्रॉप सर्वे) किया जाए और प्रभावित ग्रामीणों तक खाद्यान्न व अन्य आवश्यक राहत सामग्री तुरंत पहुंचाई जाए।

​पुनर्बहाली और आवश्यक सेवाओं पर जोर

अतिवृष्टि और बाढ़ जैसी स्थिति के बाद अब जिला प्रशासन का मुख्य ध्यान पुनर्बहाली कार्यों पर है। प्रभावित क्षेत्रों में बाधित विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त करने, सड़कों को आवागमन योग्य बनाने और स्वास्थ्य व स्वच्छता सेवाएं सुचारु रखने के लिए सभी विभागों को युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=balrampur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raptiriver nis:value=raptiriver nis:enabled=true nis:link/>
🚨 पूर्व सांसद बृजभूषण बोले- राज्यसभा का चुनाव नहीं लड़ूंगा, 2029 में लोकसभा लड़ूंगा; अखिलेश पर कहा- ‘मैं उनके खिलाफ नहीं बोलता, वो मेरे खिलाफ नहीं बोलते’

<nis:link nis:type=tag nis:id=गोंडा। nis:value=गोंडा। nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कैसरगंज nis:value=कैसरगंज nis:enabled=true nis:link/> के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज्यसभा जाने की चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। अयोध्या में गुरुवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और अब सीधे 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

अखिलेश यादव के साथ अपने संबंधों को लेकर बृजभूषण ने कहा कि दोनों के बीच अच्छे व्यक्तिगत संबंध हैं। उन्होंने कहा, “मैं उनके खिलाफ नहीं बोलता, वो मेरे खिलाफ नहीं बोलते। मैं भाजपा में हूं और वो सपा के नेता हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश की तारीफ को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

दो दिन से चल रही थी राज्यसभा जाने की चर्चा

पिछले दो दिनों से बृजभूषण शरण सिंह के राज्यसभा जाने की अटकलें राजनीतिक हलकों में चल रही थीं। इसी बीच अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचने पर दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने मीडिया से बातचीत की और इन चर्चाओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट की।

बृजभूषण ने कहा कि राज्यसभा के लिए उनका कोई नाम नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव को अच्छा व्यक्ति बताते हुए कहा कि वह उनकी तारीफ करते हैं, लेकिन इसका कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।

‘सपा के 25 विधायक संपर्क में हैं’—इस पर टिप्पणी नहीं

सपा और भाजपा के विधायकों के एक-दूसरे के संपर्क में होने की चर्चाओं पर बृजभूषण ने कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दावा करते हैं कि सपा के 25 विधायक उनके संपर्क में हैं, जबकि कुछ लोग भाजपा के विधायकों के संपर्क में होने की बात कहते हैं। इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह पहले भी इस तरह की बातों पर टिप्पणी करने से बचते रहे हैं।

कांग्रेस को लेकर भी दिया था बयान

इससे एक दिन पहले दिल्ली में बृजभूषण शरण सिंह से यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर सवाल पूछा गया था। कांग्रेस की ओर से 150 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ने की बात पर उन्होंने कहा था कि “अखिलेश के बिना सब सूना है” और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के बिना कांग्रेस के अस्तित्व पर सवाल उठाया था।

यह बयान ऐसे समय आया है जब 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा चल रही है। दोनों दलों के नेताओं की ओर से इस मुद्दे पर अलग-अलग बयान सामने आए हैं।
2006 के मालेगांव बम धमाका मामले में सुप्रीम कोर्ट से उन मुस्लिम नौजवानों को बड़ी कानूनी राहत मिली है, जिन्हें साल 2016 में इस केस से बाइज्जत डिस्चार्ज (बरी) कर दिया गया था। जमीयत उलेमा महाराष्ट्र (अरशद मदनी) की मजबूत कानूनी पैरवी के चलते सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा हाल ही में इन मुस्लिम नौजवानों के खिलाफ की गई टिप्पणियां उनके लंबित मुकदमों पर कोई असर नहीं डालेंगी।

​क्या है पूरा मामला?

पिछले महीने बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले के चार आरोपियों—राजेंद्र चौधरी, मनोहर रामसिंह नरवरिया, धान सिंह और लोकेश शर्मा को केस से डिस्चार्ज कर दिया था, जबकि निचली अदालत में उन पर आरोप तय हो चुके थे। हाईकोर्ट ने अपने इसी फैसले में 2016 में डिस्चार्ज किए जा चुके 9 मुस्लिम नौजवानों (नूरुल हुदा, मोहम्मद अली शेख, आसिफ बशीर, मोहम्मद जाहिद, रईस अहमद आदि) का पक्ष सुने बिना ही उनके खिलाफ कुछ प्रतिकूल टिप्पणियां कर दी थीं। गौरतलब है कि इन 9 मुस्लिम नौजवानों की रिहाई के खिलाफ महाराष्ट्र एटीएस (ATS) और धान सिंह वगैरह की अपील पहले से ही हाईकोर्ट में चल रही है।

​सुप्रीम कोर्ट में आज क्या हुआ?

1 अक्टूबर 2026 को जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल पंचोली की दो सदस्यीय बेंच के सामने सीनियर एडवोकेट शादान फरासत और नित्या रामाकृष्णन ने जिरह की।

​एडवोकेट शादान फरासत की दलीलों पर सहमति जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साफ आदेश दिया कि बॉम्बे हाईकोर्ट की हालिया टिप्पणियों का असर मुस्लिम नौजवानों के खिलाफ चल रही अपीलों पर नहीं पड़ेगा और हाईकोर्ट बिना प्रभावित हुए मेरिट के आधार पर फैसला करेगा।

​वहीं, सीनियर एडवोकेट नित्या रामाकृष्णन ने धमाका पीड़ितों की ओर से राजेंद्र चौधरी समेत चार आरोपियों को डिस्चार्ज किए जाने के फैसले को चुनौती दी। कोर्ट ने इस मसले पर अगले हफ्ते बहस करने का निर्देश दिया है।

​एनआईए (NIA) के दोहरे रवैये पर सवाल

जमीयत उलेमा महाराष्ट्र के अध्यक्ष मौलाना हलीमुल्लाह कासमी ने इसे 'आंशिक कामयाबी' बताते हुए कहा कि मौलाना अब्दुल कय्यूम के माध्यम से पीड़ितों और बरी हुए नौजवानों की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में चार याचिकाएं (SLP) दाखिल की गई थीं। उन्होंने जांच एजेंसी NIA की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए। मौलाना कासमी ने कहा कि जिस तरह NIA ने 2008 मालेगांव धमाकों में बरी किए गए आरोपियों के खिलाफ अब तक अपील नहीं की है, वैसे ही 2006 के मामले में भी एजेंसी से उम्मीद कम ही थी, इसलिए खुद बम धमाका पीड़ितों को इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है।

​याद रहे कि 8
बिजनौर: 14 माह के मासूम की खरीद-फरोख्त का मामला, 6 आरोपी गिरफ्तार

नगीना, बिजनौर। जनपद बिजनौर के नगीना में 14 माह के बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मासूम को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, बच्चे के माता-पिता ने कथित तौर पर उसे 2 लाख रुपये में बिचौलियों को सौंपा था। इसके बाद बच्चे को एक निःसंतान दंपती को 5 लाख रुपये में देने का मामला सामने आया। एसपी केके बिश्नोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में अस्पतालों और बिचौलियों की भूमिका की भी जांच की गई है। पुलिस ने बच्चे के माता-पिता समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
नगीना पुलिस ने मासूम को सकुशल बरामद किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bijnor nis:value=Bijnor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagina nis:value=Nagina nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bijnorpolice nis:value=BijnorPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/>
इजरायल में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूएई से उनके देश आ रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 से इमरजेंसी सिग्नल मिला। यह सिग्नल उसी तरह का था, जो प्लेन हाईजैक होने की स्थिति में दिया जाता था। इस फ्लाइट में करीब 180 इजरायली सवार थे। ऐसे में देश की सरकार, सेना से लेकर सुरक्षा एजेंसियों तक अलर्ट मोड़ में आ गईं और चर्चा शुरू हुई कि संकट से कैसे निपटा जाए। बहुत तेजी से हालात पर चर्चा करते हुए देश के नेतृत्व ने कम से कम तीन तरीकों पर बढ़ने का फैसला लिया। हालांकि इनमें से किसी की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि विमान सुरक्षित तरीके से सऊदी में उतर गया।

हिब्रू मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना ने सिग्नल मिलने के बाद कई तरह की स्थितियों के लिए तैयारी की। इसमें 9/11 जैसी किसी स्थिति से बचने के लिए प्लेन को मार गिराने तक पर चर्चा कर ली थी। इजरायली एयरफोर्स ने फाइटर जेट को तैनात करने और एक खास यूनिट (एलीट यूनिट) को भेजने पर भी विचार किया। इजरायल ने इन तीन तरीकों पर खासतौर से विचार किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=israel nis:value=Israel nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=flydubai nis:value=Flydubai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fz1073 nis:value=FZ1073 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dubai nis:value=Dubai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=israelnews nis:value=IsraelNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बलरामपुर nis:value=बलरामपुर nis:enabled=true nis:link/> एसपी की सख्त जनसुनवाई: जनसमस्याओं पर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के कड़े निर्देश...

<nis:link nis:type=tag nis:id=​बलरामपुर: nis:value=​बलरामपुर: nis:enabled=true nis:link/> पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को एक-एक कर बेहद गंभीरता से सुना। एसपी ने फरियादियों की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।

​जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड और महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। एसपी ने प्रत्येक मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों (COs) और थाना प्रभारियों से गूगल मीट के जरिए सीधे संवाद किया और मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।

​जनसुनवाई के प्रमुख निर्णय एवं निर्देश:

​समयबद्ध और विधिक कार्रवाई: सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि शिकायतों की जांच कर तय समयसीमा के भीतर प्रभावी व कानूनी कार्रवाई की जाए। काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampurpolice nis:value=balrampurpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spbalrampur nis:value=spbalrampur nis:enabled=true nis:link/>
दिल्ली, यूपी, बिहार सहित देश के ज्यादातर राज्यों में अब मानसून की बारिश बेहद कम हो गई है। इस बीच सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने इस दौरान आज यानी 1 अक्टूबर को 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के बीच मौसम विभाग ने ओले गिरने की चेतावनी भी दी है।

मौसम विभाग ने जिन 14 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें आज यानी 1 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। यहां 60 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=weatheralert nis:value=WeatherAlert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=weatherupdate nis:value=WeatherUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=imdalert nis:value=IMDAlert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=heavyrainfall nis:value=HeavyRainfall nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rainalert nis:value=RainAlert nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बलरामपुर nis:value=बलरामपुर nis:enabled=true nis:link/> की बेटी प्राची सिंह को गृह विज्ञान में मिली पीएचडी की उपाधि, परिवार और जिले का नाम किया रोशन...

<nis:link nis:type=tag nis:id=​तुलसीपुर nis:value=​तुलसीपुर nis:enabled=true nis:link/> (बलरामपुर): तहसील क्षेत्र के ग्राम बिलोहा निवासी प्राची सिंह ने नीलम विश्वविद्यालय, कैथल (हरियाणा) से गृह विज्ञान विषय में पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और पूरे बलरामपुर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। प्राची सिंह, विजय कुमार सिंह की पुत्री एवं राज बहादुर सिंह की पौत्री हैं।

​प्राची सिंह ने अपना शोध कार्य ‘पोषण शिक्षा: भारतीय पारंपरिक आहार का पुनरावलोकन’ विषय पर पूरा किया। अपने शोध में उन्होंने भारतीय पारंपरिक खान-पान के पोषण संबंधी महत्व और शिक्षा के क्षेत्र में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला है।

​भारतीय भोजन में स्वाद के साथ निहित है विज्ञान

अपनी सफलता पर बात करते हुए डाॅ. प्राची सिंह ने कहा, “हम अक्सर भारतीय भोजन को केवल संस्कृति और परंपराओं से जोड़कर देखते हैं, जबकि इसके पीछे गहरा पोषण संबंधी एवं वैज्ञानिक आधार है। पारंपरिक आहार में अनाज, दालें, फलियां, मोटे अनाज, दूध-दही और स्थानीय मसालों का संतुलित समावेश होता है, जो शरीर की सभी आवश्यकताओं को पूरा करता है।”

​उन्होंने बताया कि भारतीय आहार की सबसे बड़ी विशेषता इसका मौसमी, स्थानीय और किफायती होना है। यदि हम उम्र, कार्यक्षमता और स्वास्थ्य के अनुसार सही मात्रा में पारंपरिक भोजन अपनाएं, तो जीवनशैली से जुड़ी कई बीमारियों और कुपोषण से बचा जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम अपनी पारंपरिक खाद्य पद्धतियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझें और इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाएं।

​सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को

प्राची ने अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय ईश्वर की कृपा, गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन तथा माता-पिता व परिवार के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका यह शोध समाज में स्वस्थ और संतुलित खान-पान के प्रति जागरूकता फैलाने में मददगार साबित होगा।

​प्राची सिंह की इस बड़ी सफलता पर परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्र के शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=tulsipur nis:value=tulsipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=balrampur nis:enabled=true nis:link/>
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड की ओर से विज्ञापित यूपी सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 अक्टूबर की तारीख तय की है।

यह आदेश न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता ने श्याम सुंदर, कमलेश यादव व अन्य तथा यश पांडेय व 44 अन्य की ओर से दाखिल याचिकाओं पर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक खरे, अधिवक्ता संजय कुमार यादव और आलोक मिश्र को सुनने के बाद दिया।

अधिवक्ता के मुताबिक, उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 का विज्ञापन 12 अगस्त 2025 को जारी किया गया था। भर्ती के लिए कुल 15 लाख 75 हजार 706 आवेदन प्राप्त हुए थे।
लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो-दो पालियों में आयोजित की गई। इसमें करीब 10 लाख 77 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा का परिणाम 7 मई को जारी किया गया, जिसमें 12,733 अभ्यर्थियों को अगले चरण की प्रक्रिया के लिए सफल घोषित किया गया।

याचिकाकर्ताओं की ओर से कोर्ट को बताया गया कि भर्ती बोर्ड ने 23 मार्च को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की थी। इसके बाद 7 मई को लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करते समय फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी की गई।

अभ्यर्थियों का कहना है कि फाइनल उत्तर कुंजी में कई प्रश्नों के उत्तर बदल दिए गए। चूंकि प्रत्येक प्रश्न 2.5 अंक का था, इसलिए उत्तर बदलने से कुछ अभ्यर्थी कुछ अंकों के अंतर से सफल या असफल हो गए।

अभ्यर्थियों की ओर से कहा गया कि उत्तर कुंजी में किए गए बदलाव को लेकर उन्होंने भर्ती बोर्ड के समक्ष आपत्तियां दर्ज कराई थीं, लेकिन इन आपत्तियों पर विचार नहीं किया गया।

कुछ अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के बाद अगली प्रक्रिया के लिए सफल भी हुए, लेकिन 14 जुलाई को जारी अंतिम परिणाम में एक-दो अंक के अंतर से बाहर हो गए। इसके बाद अभ्यर्थियों ने बदले गए उत्तरों और आपत्तियों पर विचार नहीं किए जाने को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया।

बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण की तैयारी चल रही थी। इसी बीच हाईकोर्ट ने याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=बलरामपुर nis:value=बलरामपुर nis:enabled=true nis:link/> पुलिस का एक्शन: फेसबुक पर सस्ते वाहन के नाम पर ठगे गए ₹3,548 वापस कराए

​आवेदक ने साइबर पुलिस टीम और एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह का जताया आभार

<nis:link nis:type=tag nis:id=​बलरामपुर। nis:value=​बलरामपुर। nis:enabled=true nis:link/> जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना हर्रैया पुलिस और साइबर हेल्पडेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित के ₹3,548.20 सफलतापूर्वक उसके बैंक खाते में वापस करा दिए हैं।

​यह था पूरा मामला

ग्राम उदईपुर (थाना हर्रैया) निवासी सुभाष चन्द्र तिवारी के साथ 08 मार्च 2026 को फेसबुक पर बेहद कम दाम में 'अर्चेंट गाड़ी बेचने' का लुभावना झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की गई थी। पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (शिकायत सं. 33103260053746) पर मामला दर्ज कराया।

​तत्परता से रुकी ठगी की रकम

पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह व साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जालसाज के खाते में उक्त धनराशि तुरंत होल्ड करा दी। इसके बाद एमआरएम (MRM) पोर्टल के जरिए विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर ₹3,548.20 पीड़ित के मूल खाते में सुरक्षित वापस करा दिए गए।

​कार्रवाई करने वाली टीम:

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उ.नि. जय हिंद यादव, कां. रजनीश कुमार, कां. राजेश चौरसिया एवं म.कां. मोहिता कुमारी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=balrampur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=balrampurpolice nis:value=BalrampurPolice nis:enabled=true nis:link/>
उज्जैन की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद से एक बेहद तकलीफदेह खबर सामने आई है। मस्जिद की मीनार हटाने की कार्रवाई के दौरान अचानक मशीन का बेल्ट टूट गया, जिससे मीनार का भारी हिस्सा सीधे मस्जिद के अंदर जा गिरा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में मस्जिद की दो मंजिल की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी और गहरे गम का माहौल है, वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

​इस दर्दनाक घड़ी में अवाम से पुरजोर अपील की गई है कि वे सब्र, सुकून और अमन बनाए रखें। बिना तस्दीक किए कोई भी खबर या अफवाह शेयर न करें। कुछ नफरती तत्व चाहते हैं कि लोग गुस्से में आकर ऐसा कदम उठाएं जिससे कौम का ही नुकसान हो। इसलिए किसी भी उकसावे में आए बिना जज्बात के साथ-साथ हिकमत और समझदारी से काम लें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=Balrampur nis:enabled=true nis:link/> ! पुलिस उपाधीक्षक वीरसेन सिंह को एसपी बलरामपुर ने स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर दी भावभीनी विदाई...

<nis:link nis:type=tag nis:id=​बलरामपुर। nis:value=​बलरामपुर। nis:enabled=true nis:link/> उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में अपनी लंबी सेवा पूरी कर अधिवर्षिता आयु पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक वीरसेन सिंह को बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित गरिमामय विदाई समारोह में भव्य विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने की।

​समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक को माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह, शॉल व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने उनके उत्तम स्वास्थ्य व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि श्री सिंह ने अपने संपूर्ण सेवाकाल में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ उत्कृष्ट कार्य किया। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास स्थापित करने में उनका योगदान स्मरणीय रहेगा। उनकी कार्यशैली युवा अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

​अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए दीर्घायु की कामना की। विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक वीरसेन सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए पूरे पुलिस परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग उनका परिवार है और वे सदैव इससे जुड़े रहेंगे।

​इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल, क्षेत्राधिकारी उतरौला/लाइंस डॉ. जितेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक अशोक सिंह, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने करतल ध्वनि के साथ उन्हें शुभकामनाएं देकर विदा किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampurpolice nis:value=balrampurpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spbalrampur nis:value=spbalrampur nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur! nis:value=Balrampur! nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राप्ती_नदी_के_जलस्तर_में_गिरावट nis:value=राप्ती_नदी_के_जलस्तर_में_गिरावट nis:enabled=true nis:link/> शुरू, राहत व पुनर्बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी: जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर...

<nis:link nis:type=tag nis:id=​बलरामपुर। nis:value=​बलरामपुर। nis:enabled=true nis:link/> जनपद में विगत दिनों हुई अतिवृष्टि एवं राप्ती नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। राजस्व, बाढ़, पुलिस, विद्युत, लोक निर्माण एवं कृषि विभाग द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है।

​जलस्तर अपडेट एवं वर्तमान स्थिति:

​वर्तमान जलस्तर: बुधवार सायं 04:00 बजे राप्ती नदी का जलस्तर 104.800 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान (104.620 मीटर) से 18 सेंटीमीटर ऊपर है। 

​राहत की खबर: बीती रात्रि जलस्तर 104.880 मीटर तक पहुंचने के बाद अब इसमें लगातार कमी (फॉलिंग ट्रेंड) दर्ज की जा रही है। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=balrampur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raptiriver nis:value=raptiriver nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=Balrampur nis:enabled=true nis:link/> ! <nis:link nis:type=tag nis:id=उतरौला nis:value=उतरौला nis:enabled=true nis:link/> के 11 वर्षीय हाफ़िज़ अब्दुल समद ने मुकम्मल किया क़ुरआन-ए-पाक, परिजनों और समाजसेवियों ने फूल-मालाओं से लादा...

रिपोर्ट- इमरान अली शाह 
​<nis:link nis:type=tag nis:id=बलरामपुर nis:value=बलरामपुर nis:enabled=true nis:link/> : 11 वर्ष की छोटी सी उम्र में उतरौला के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मौलाना अब्दुल अहद के साहबजादे व मास्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी के भतीजे हाफ़िज़ अब्दुल समद ने क़ुरआन-ए-पाक का हिफ़्ज़ मुकम्मल कर क्षेत्र और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

​अज़ीम कामयाबी की इस ख़ुशी के मौक़े पर मौलाना अब्दुल अहद के इत्र मरकज़ पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। परिजनों, नाते-रिश्तेदारों और समाजसेवी राशिद महमूद 'लबी' ने 11 वर्षीय हाफ़िज़ अब्दुल समद को फूल-माला पहनाकर और दुआओं से नवाज़ते हुए मुबारकबाद पेश की। इस अवसर पर होनहार हाफ़िज़ अब्दुल समद को उनकी इस उपलब्धि पर उपहार स्वरूप एक नई साइकिल भी भेंट की गई।

​इस मौक़े पर मास्टर अब्दुल रहमान सिद्दीकी व मौलाना अब्दुल अहद ने अवाम से अपील करते हुए कहा कि आज के दौर में बच्चों की सही परवरिश के लिए उन्हें दुनियावी तालीम (आधुनिक शिक्षा) देने के साथ-साथ दीनी तालीम (धार्मिक शिक्षा) से जोड़ना बेहद ज़रूरी है, ताकि वे बेहतर इंसान और नागरिक बन सकें।

​कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने हाफ़िज़ अब्दुल समद के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए भी इसे एक प्रेरणास्रोत बताया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=Balrampur nis:enabled=true nis:link/> ! पुलिस उपाधीक्षक वीरसेन सिंह को एसपी बलरामपुर ने स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर दी भावभीनी विदाई...

<nis:link nis:type=tag nis:id=​बलरामपुर। nis:value=​बलरामपुर। nis:enabled=true nis:link/> उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में अपनी लंबी सेवा पूरी कर अधिवर्षिता आयु पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक वीरसेन सिंह को बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित गरिमामय विदाई समारोह में भव्य विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने की।

​समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक को माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह, शॉल व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने उनके उत्तम स्वास्थ्य व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि श्री सिंह ने अपने संपूर्ण सेवाकाल में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ उत्कृष्ट कार्य किया। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास स्थापित करने में उनका योगदान स्मरणीय रहेगा। उनकी कार्यशैली युवा अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

​अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए दीर्घायु की कामना की। विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक वीरसेन सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए पूरे पुलिस परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग उनका परिवार है और वे सदैव इससे जुड़े रहेंगे।

​इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल, क्षेत्राधिकारी उतरौला/लाइंस डॉ. जितेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक अशोक सिंह, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने करतल ध्वनि के साथ उन्हें शुभकामनाएं देकर विदा किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampurpolice nis:value=balrampurpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spbalrampur nis:value=spbalrampur nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=Balrampur nis:enabled=true nis:link/> ! पुलिस उपाधीक्षक वीरसेन सिंह को एसपी बलरामपुर ने स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर दी भावभीनी विदाई...

<nis:link nis:type=tag nis:id=​बलरामपुर। nis:value=​बलरामपुर। nis:enabled=true nis:link/> उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में अपनी लंबी सेवा पूरी कर अधिवर्षिता आयु पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक वीरसेन सिंह को बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित गरिमामय विदाई समारोह में भव्य विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने की।

​समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक को माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह, शॉल व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने उनके उत्तम स्वास्थ्य व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि श्री सिंह ने अपने संपूर्ण सेवाकाल में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ उत्कृष्ट कार्य किया। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास स्थापित करने में उनका योगदान स्मरणीय रहेगा। उनकी कार्यशैली युवा अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

​अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए दीर्घायु की कामना की। विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक वीरसेन सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए पूरे पुलिस परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग उनका परिवार है और वे सदैव इससे जुड़े रहेंगे।

​इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल, क्षेत्राधिकारी उतरौला/लाइंस डॉ. जितेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक अशोक सिंह, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने करतल ध्वनि के साथ उन्हें शुभकामनाएं देकर विदा किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampurpolice nis:value=balrampurpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spbalrampur nis:value=spbalrampur nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बलरामपुर: nis:value=बलरामपुर: nis:enabled=true nis:link/> अतिवृष्टि से चरमराई बिजली व्यवस्था पटरी पर लौटी, तुलसीपुर में 40 फीडर बहाल, शेष 7 पर काम जारी

​जिला प्रशासन और विद्युत विभाग ने झोंकी ताकत, 24 घंटे के भीतर शत-प्रतिशत बिजली आपूर्ति बहाल करने का लक्ष्य

​बलरामपुर। जनपद में बीते दिनों हुई भारी अतिवृष्टि और तेज आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त हुई बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की मुस्तैदी से विद्युत वितरण खंड बलरामपुर के सभी 27 फीडर पूरी तरह से रिस्टोर कर दिए गए हैं, जिससे इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई है।

​प्राकृतिक आपदा के कारण जिले के कई हिस्सों में पोल उखड़ने, तार टूटने और ट्रांसफार्मरों को भारी नुकसान पहुंचा था, जिससे बड़े इलाके में ब्लैकआउट की स्थिति पैदा हो गई थी। हालात से निपटने के लिए विभाग ने अतिरिक्त संसाधन और टीमें लगाकर चौबीसों घंटे मरम्मत का काम शुरू किया।

​विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार:

​बलरामपुर खंड: सभी 27 फीडरों को दुरुस्त कर सुचारू आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

​तुलसीपुर खंड: कुल 47 फीडरों में से 40 फीडरों को चालू कर दिया गया है।

​बहाली का काम जारी: तुलसीपुर के शेष 07 फीडरों पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है, जहाँ टूटे पोलों की जगह नए पोल लगाने और तारों की मरम्मत का काम अंतिम चरण में है।

​जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राथमिकता के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों में मैनपावर और जरूरी उपकरण लगाए गए हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि अगले 24 घंटों में शत-प्रतिशत काम पूरा कर जिले के हर हिस्से में निर्बाध विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=dmbalrampur nis:value=dmbalrampur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=balrampur nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=Balrampur nis:enabled=true nis:link/> ! डीएम ने उपनिबंधक कार्यालय सदर में बड़े मूल्य के विलेखों की खुद की जांच, करापवंचन रोकने के सख्त निर्देश...

<nis:link nis:type=tag nis:id=​बलरामपुर। nis:value=​बलरामपुर। nis:enabled=true nis:link/> शासकीय राजस्व की सुरक्षा और स्टाम्प चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बुधवार को उपनिबंधक कार्यालय सदर में पंजीकृत बड़े मूल्य के विलेखों (बैनामों) का औचक निरीक्षण और गहन परीक्षण किया।

​जांच के दौरान जिलाधिकारी ने करोड़ों और लाखों रुपये की मालियत वाले विभिन्न आवासीय विलेखों व भूखंडों से जुड़े अभिलेख खंगाले। इनमें प्रमुख रूप से ₹3.06 करोड़ से अधिक मालियत वाले विलेख संख्या–6651/2026, ₹90.66 लाख मालियत वाले विलेख संख्या–7352/2026, ₹93.77 लाख के आवासीय प्लॉट विलेख संख्या–6884/2026 तथा नगरीय क्षेत्र के ₹85.94 लाख मालियत वाले विलेख संख्या–7422/2026 की बारीकी से जांच की गई। डीएम ने संपत्ति की वास्तविक प्रकृति, घोषित मालियत और मूल्यांकन से संबंधित तथ्यों का मिलान किया।

​जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि पंजीकरण और स्टाम्प शुल्क शासन की आय का मुख्य स्रोत है। इसमें किसी भी स्तर पर करापवंचन या राजस्व की क्षति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि बड़े मूल्य के विलेखों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए और पूरी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। यदि जांच में कोई भी अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।

​निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त स्टाम्प सहित उपनिबंधक कार्यालय के तमाम संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=dmbalrampur nis:value=dmbalrampur nis:enabled=true nis:link/>
वाराणसी में भूमि अधिग्रहण और टोल वसूली के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान भगदड़ में कार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान मृत्युंजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के रूप में हुई है। हादसे में एक अन्य किसान गंभीर घायल है।

इससे पहले ढेरही टोल प्लाजा पर हाथों में तिरंगा लेकर किसान पहुंचे। पुलिस ने रोका तो जमकर हंगामा हुआ। किसान नेता अजीत सिंह ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया। उन्हें ले जाने पर किसानों ने पुलिस वाहन घेर लिया। धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें 2-3 किसान घायल हुए और एक का सिर फट गया। इसके बाद किसानों ने पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस ने भीड़ को चारों तरफ से घेरकर लाठीचार्ज किया, इसी दौरान भगदड़ मच गई। कुछ किसान हाईवे पर भागे और सामने से आ रही कार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद किसानों ने वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे जाम कर धरना शुरू कर दिया।

खबर लिखे जाने तक करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा था। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आसपास के इलाकों से हजारों किसान टोल प्लाजा की ओर निकल रहे हैं, जिन्हें पुलिस अलग-अलग चौराहों पर रोक रही है। मौके पर 1,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी तैनात हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को फटकार लगाई है। पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने कहा- अगर पुलिस के हर कदम में कोई न कोई एजेंडा दिखेगा तो आम लोग उस पर भरोसा कैसे करेंगे।

पीठ ने यहां तक कह दिया कि हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलिस से जुड़े सभी मामलों की जांच CBI को दे दी जाए। पूरे पुलिस विभाग को ही भंग कर दिया जाए। इस बकवास को किसी न किसी मोड़ पर बंद होना ही होगा।

दरअसल, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की पीठ बुधवार को एक बाइक सवार से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही थी। आरोप है कि शिकायतकर्ता ने मौके पर ही बाइकवाले को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बावजूद पुलिस ने FIR 'अज्ञात' के खिलाफ दर्ज की।

जांच के तरीको पर कोर्ट ने कहा- नियमों का पालन करना एक बात है, लेकिन किसी को खुश करने के लिए सारी हदें पार कर जाना, मामले को दबाने की कोशिश करना, इस बारे में जितना कम कहा जाए, उतना ही अच्छा है।
मामले में महिला याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई। कोर्ट में मौजूद रहकर उन्होंने बताया कि पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट हमेशा से ही पक्षपाती थी। बाइक से जुड़ी एक घटना के बाद उन्होंने खुद आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। हालांकि, पुलिस ने जानबूझकर 'अज्ञात' के खिलाफ FIR दर्ज की और आरोपी का कॉलम खाली छोड़ दिया।

याचिकाकर्ता ने बताया कि जब हाईकोर्ट ने दखल दिया और स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई, तो पुलिस ने चार्जशीट में आरोपी का नाम शामिल कर लिया। लेकिन, बाद में उसे क्लीनचिट दे दी गई। जिस मोटरसाइकिल पर जब्ती के समय कोई नंबर प्लेट नहीं थी, उसे जांच के दौरान रहस्यमय तरीके से रजिस्ट्रेशन नंबर दे दिया गया।
कोर्ट ने यूपी पुलिस का पक्ष रख रहे वकील से सवाल किया- क्या FIR अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई थी? अगर व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया गया था, तो आपने 'अज्ञात' क्यों लिखा? लोग पुलिस पर भरोसा कैसे करेंगे?

कोर्ट ने कहा कि पकड़े गए संदिग्ध का नाम शुरुआती FIR में खाली छोड़ना और बाद में मामले की जानकारी में हेर-फेर करना, कानून लागू करने वाली एजेंसियों की विश्वसनीयता और जनता के भरोसे को पूरी तरह खत्म कर देता है।

कोर्ट ने पूछा-आप आरोपी को मौके पर पकड़ते हैं, लेकिन FIR में उसका नाम नहीं लिखना चाहते। हो सकता है कि अगर समीकरण सही बैठता है तो आप नाम बदल देते। अपनी पसंद का कोई नाम डाल देते। आप अलग-अलग FIR में आरोपियों की लिस्ट रखते होंगे, जिस पर कम FIR हैं, उसका नाम किसी मामले में डाल देते होंगे। क्या वहां ऐसा ही होता है?
<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=Balrampur nis:enabled=true nis:link/> ! ​सेखुई कलां चौराहे पर 'श्रमिक स्वास्थ्य सम्मान शिविर' का सफल आयोजन

​सेवा संकल्प अभियान: 104 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच, मौके पर बने नए राशन कार्ड और पंजीयन

30 सितंबर: जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को सेखुई कलां चौराहे पर एक दिवसीय ‘श्रमिक स्वास्थ्य सम्मान शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य सेवाएं, राशन कार्ड सुधार और सरकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

​104 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण और मुफ्त दवाएं

स्वास्थ्य विभाग की समर्पित टीम ने शिविर में पहुंचे 104 श्रमिकों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। मौसमी बीमारियों व कार्यस्थल पर होने वाली शारीरिक समस्याओं को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया।

​राशन कार्ड की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण

खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मौके पर ही राशन कार्ड से संबंधित शिकायतों का समाधान किया गया। अधिकारियों ने 05 राशन कार्डों में त्रुटि सुधार व संशोधन की प्रक्रिया पूरी की, वहीं 01 पात्र लाभार्थी का नया राशन कार्ड जारी किया गया।

​06 नए श्रमिकों का पंजीयन, योजनाओं की दी जानकारी

श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में 06 पात्र श्रमिकों का नया पंजीयन किया गया तथा उन्हें मिलने वाली वित्तीय व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

​प्रशासन का संकल्प: जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मूल उद्देश्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। भविष्य में भी ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों को त्वरित राहत दी जाएगी।