#Balrampur ! जन्माष्टमी जुलूस का CO उतरौला ने किया निरीक्षण, दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश...
#श्रीदत्तगंज (#बलरामपुर)। क्षेत्र में जन्माष्टमी जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार ने थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र का दौरा कर जुलूस मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीओ उतरौला ने जुलूस के निर्धारित मार्ग, भीड़ नियंत्रण और तैनात पुलिस बल की ड्यूटी व्यवस्था को बारीकी से परखा। उन्होंने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीओ ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि वे पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की आकस्मिक या संदिग्ध स्थिति में तत्काल और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि त्यौहार का पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
#balrampur #balrampurpolic