#बलरामपुर में अवैध पटाखा गोदाम का पर्दाफाश, 1080 पैकेट अवैध पटाखों के साथ व्यापारी गिरफ्तार...
#बलरामपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध पटाखों के बड़े जखीरे का भांडाफोड़ करते हुए 'इमरान ट्रेडर्स' नामक दुकान के अंडरग्राउंड गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चुंगी नाका तिराहा, नहरबालागंज स्थित 'इमरान ट्रेडर्स' दुकान में बड़े पैमाने पर अवैध पटाखे छिपाकर रखे गए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक नवनीत सिंह व अमित चौहान की पुलिस टीम ने दुकान में छापेमारी की।
तलाशी के दौरान दुकान के बेसमेंट से 9 हरी प्लास्टिक बोरियों में भरे कुल 1080 पैकेट अवैध पटाखे बरामद हुए। इसमें रॉकेट, सुतली, चकरी, बुलेट, गाजर और सांप पटाखा समेत कई तरह की आतिशबाजी शामिल थी।
पुलिस ने मौके से दुकान मालिक इमरान खान (42 वर्ष), निवासी नीमकौनी अंधियारी बाग (थाना कोतवाली नगर) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह चॉकलेट और बिस्कुट बेचने की आड़ में बिना किसी लाइसेंस के अवैध पटाखों का कारोबार कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना देहात में मु0अ0सं0 360/26 धारा-9(बी) विस्फोटक अधिनियम 1884 व धारा-288 BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रामाश्रय प्रसाद को सौंपी गई है।
छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
उपनिरीक्षक नवनीत सिंह, उपनिरीक्षक अमित चौहान, मुख्य आरक्षी अखिलेश चौधरी, आरक्षी अभिषेक सिंह, आरक्षी राज चौधरी और महिला आरक्षी रागिनी वर्मा।
#balrampur #balrampurpolic