#Balrampur ! थाना #श्रीदत्तगंज में अपराध समीक्षा गोष्ठी: लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण व अपराधियों पर कसने लगा शिकंजा...
#बलरामपुर: क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार ने बुधवार को थाना श्रीदत्तगंज परिसर में विवेचकों के साथ अपराध व विवेचना समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए क्षेत्राधिकारी ने सभी विवेचकों को निर्देश दिया कि वे गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से जांच पूरी करें। उन्होंने कहा कि लंबित प्रार्थना पत्रों और विभिन्न प्रकरणों पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि फरियादियों को जल्द न्याय मिल सके।
सीओ ने अपराध नियंत्रण के लिए वांछित व वारंटी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने तथा न्यायालयों में लंबित अभियोगों में प्रभावी पैरवी करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में थाना श्रीदत्तगंज के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं विवेचक उपस्थित रहे।
#balrampur #balrampurpolic