जालौन गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद
अजनारी बायपास पर मोहित यादव पर हमला कर हत्या के प्रयास का मामला, उरई कोतवाली पुलिस ने अजय सिंह ठाकुर और रामजी सोनी को पकड़ा
जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत
उरई, जालौन
अजनारी बायपास पर मोहित यादव निवासी रामनगर पर चाकुओं से हमला कर गोली मारकर हत्या के प्रयास के मामले में उरई कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अजय सिंह ठाकुर और रामजी सोनी को उरई क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया गया है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
#Jalaun #Orai #JalaunNews #OraiNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #JalaunPolice #OraiPolice #Arrested #CrimeUpdate #AjnariBypass #UttarPradeshNews #UPPolice #BolDoBharat
Orai, Jalaun | Sep 12, 2026