
आजमगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता। फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी एवं निजी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 और शातिर अभियुक्तों को रानी की सराय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र समेत अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नौकरी का झांसा देकर लोगों से धनराशि वसूलते थे। कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन, मोहरें, फर्जी दस्तावेज, सरकारी प्रोफार्मा, एक ब्रेजा कार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों व संभावित पीड़ितों की तलाश जारी है। 📍 स्थान: रानी की सराय, आजमगढ़ #Azamgarh #AzamgarhPolice #BreakingNews #FakeJobScam #Fraud #CrimeNews #RaniKiSarai #TV24NewsExpress #UttarPradeshNews #JournalistVijay
Burhanpur, Azamgarh | Jul 27, 2026

TheSaharanpurVoice / News7 सच्चाई के साथ हरदम 👉🏾 पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री मालिक हसन गिरफ्तार!! 👉🏾 लाइसेंस से अधिक बारूद, प्रतिबंधित पटाखों के निर्माण और लापरवाही का आरोप, दो मजदूरों की मौत के बाद पुलिस का शिकंजा!! सहारनपुर। गंगोह थाना क्षेत्र के नया कुण्डा स्थित राणा फायर वर्क्स पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट मामले में सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री संचालक हसन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करते हुए निर्धारित सीमा से अधिक विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया। साथ ही फैक्ट्री में प्रतिबंधित पटाखों का निर्माण कराया जा रहा था, जिससे मजदूरों की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाला गया। पुलिस का कहना है कि इसी लापरवाही के चलते हुए विस्फोट में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। #News7 #TheSaharanpurVoice #Saharanpur #Gangoh #FirecrackerFactory #FactoryBlast #UPPolice #BreakingNews #FireSafety #TrendingPost #FacebookPost #UttarPradeshNews #Justice #Explosion #ViralNews
Behat, Saharanpur | Jul 26, 2026

🚨 बेल्थरारोड: त्योहारों से पहले पीस मीटिंग में गूंजा जनसमस्याओं का मुद्दा! 🚨 उभांव थाना क्षेत्र के सीयर पुलिस चौकी में सावन, चेहल्लूम और बारोफात को लेकर पीस मीटिंग आयोजित की गई। नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव, SSI संतोष कुमार यादव और चौकी इंचार्ज नीरज यादव की मौजूदगी में हुई इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बिजली के झूलते तारों और जलजमाव की समस्याओं पर तीखे सवाल उठाए! 💥 ⚠️ बिजली विभाग और नगर पंचायत EO की अनुपस्थिति बैठक में चर्चा का मुख्य केंद्र रही। #BeltharaRoad #BalliaNews #PeaceMeeting #Ubhaon #UttarPradeshNews #PublicIssues
Sikanderpur, Ballia | Jul 25, 2026

फिरोजाबाद में 3 करोड़ की चरस बरामद, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार.. मक्खनपुर पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से 13 किलो 198 ग्राम चरस बरामद। #Firozabad #FirozabadNews #UPNews #BreakingNews #CrimeNews #CharasSmuggler #DrugSmuggling #DrugFreeIndia #PoliceAction #MakhanpurPolice #SOG #SurveillanceTeam #SSPFirozabad #AdityaLanghe #NDPSAct #CrimeNewsUP #UttarPradeshNews #LatestNews #LSNNEWS
Firozabad, Firozabad | Jul 25, 2026

फिरोजाबाद: जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के समर्थन मे उतरे सामाजिक कार्यकर्ता, गांधी पार्क पर प्रदर्शन कर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग । #Firozabad #FirozabadNews #GandhiPark #JantarMantar #Protest #FirozabadBreaking #UPNews #UttarPradeshNews #BreakingNews #LatestNews #SocialActivist #ProtestNews #LSNNews
Firozabad, Firozabad | Jul 24, 2026