Public App Logo
Profile Picture

Bol Do.com

@ankur.sri13
598Followers
8Following
उरई में बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा का जिले के युवाओं ने किया भव्य स्वागत, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश तिवारी युवा नेता निर्मल तिवारी और उनके युवा साथियों ने बारिश के बीच दिखाई अपनी ताक़त

युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा ने जताया सबका आभार...
जालौन पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा, बोले— "राष्ट्र से बढ़कर कोई प्रेम नहीं"

खराब मौसम में स्वागत करने पहुंचे कार्यकर्ताओं की सराहना की, राष्ट्रभक्ति और संगठन के समर्पण का दिया संदेश

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के जालौन आगमन पर युवा मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। खराब मौसम और बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
अपने संबोधन में डॉ. रोहित मिश्रा ने विशेष रूप से युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमंग सिंह सेंगर सहित उन सभी कार्यकर्ताओं का उल्लेख किया, जो खराब मौसम के बावजूद उनके स्वागत के लिए डटे रहे। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी व्यक्ति का स्वागत नहीं, बल्कि एक भाई का दूसरे भाई से मिलने का भाव है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ऐसे लोग हैं, जिन्होंने यह संकल्प लिया है कि जब भी भारत माता को उनकी आवश्यकता होगी, वे अपने प्राणों की आहुति देने में भी एक क्षण का विलंब नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रेम केवल राष्ट्र के प्रति है और राष्ट्र सर्वोपरि है।
अपने भाषण के दौरान डॉ. रोहित मिश्रा ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत पंक्तियां भी सुनाईं। उन्होंने कहा कि देश की मिट्टी में भगवान कृष्ण और भगवान राम के आदर्शों को देखना चाहिए तथा इतिहास परिवर्तन और बलिदान से बनता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानते हुए देश के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन के बीच लगातार जयकारे गूंजते रहे और उपस्थित युवाओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=Jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=orai nis:value=orai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp nis:value=BJP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjym nis:value=BJYM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagammnpur nis:value=Jagammnpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjpyouthmorcha nis:value=BJPYouthMorcha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drrohitmishra nis:value=DrRohitMishra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=umangsinghsengar nis:value=UmangSinghSengar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nationfirst nis:value=NationFirst nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nationalism nis:value=Nationalism nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=politicalnews nis:value=PoliticalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=JalaunNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=orainews nis:value=oraiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=boldobharat nis:value=BolDoBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=jalaunnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बीजेपी4up nis:value=बीजेपी4UP nis:enabled=true nis:link/>
योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें योग प्रशिक्षक - जिलाधिकारी

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन

जनपद में संचालित योग वेलनेस सेंटर एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से आमजन को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में योग प्रशिक्षकों, योग सहायकों एवं अंशकालिक योग सहायकों की बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग प्रशिक्षक शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें तथा अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए नियमित योगाभ्यास से जोड़ें।
जिलाधिकारी ने अंशकालिक पुरुष योग प्रशिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक माह हेल्थ वेलनेस सेंटर, विद्यालयों एवं सामुदायिक स्तर पर न्यूनतम एक-एक घंटे की अवधि वाले कुल 32 योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इनमें 20 योग अभ्यास कार्यक्रम हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर तथा 12 योग अभ्यास कार्यक्रम विद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योग कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रत्येक माह विद्यालयों एवं अन्य स्थानों पर कम से कम दो घंटे का आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) आधारित जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाए, जिससे आमजन को योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी मिल सके। इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्तर पर वर्ष में कम से कम दो व्यापक योग जागरूकता अभियान संचालित किए जाएं।जिलाधिकारी ने अंशकालिक महिला योग प्रशिक्षकों को निर्देश दिए कि महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक माह न्यूनतम 20 योग अभ्यास कार्यक्रम एक-एक घंटे की अवधि के साथ आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि महिला समूहों तक योग की पहुंच बढ़ाने के लिए सभी महिला योग प्रशिक्षक आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अन्य योग प्रशिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन करें, जिससे अधिकाधिक महिलाओं को योग से जोड़ा जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेंटरों में तैनात अंशकालिक पुरुष एवं महिला योग प्रशिक्षक शासन द्वारा निर्धारित समयावधि एवं दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। योग कार्यक्रमों का नियमित संचालन, अभिलेखीकरण एवं गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि योग को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रत्येक प्रशिक्षक पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि स्वस्थ, जागरूक एवं निरोगी समाज के निर्माण के उद्देश्य को साकार किया जा सके।
इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी वरुण गुप्ता, योग प्रशिक्षक पुरुष व महिला आदि मौजूद रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=orai nis:value=Orai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmjalaun nis:value=dmjalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=jalaunnews nis:enabled=true nis:link/>
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, विद्युत, पुलिस, विकास, नगर निकाय, समाज कल्याण, आवास, पेंशन, पेयजल तथा अन्य विभागों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में मौके पर जाकर जांच आवश्यक हो, उनमें स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष आख्या प्रस्तुत की जाए तथा शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रगति से भी अवगत कराया जाए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=dmjalaun nis:value=dmjalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=orai nis:value=orai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=boldobharat nis:value=boldobharat nis:enabled=true nis:link/>
डेयरी क्षेत्र में निवेश, आधुनिक प्रसंस्करण एवं किसानों की आय बढ़ाने के लिए जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन

दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति-2022 का अधिकाधिक लाभ उठाकर जालौन को डेयरी उद्योग का प्रमुख केंद्र बनाने का आह्वान - जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में डेयरी उद्यमियों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियों (एमपीसी), दुग्ध उत्पादकों, सहकारी संस्थाओं, निजी निवेशकों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति-2022 के विभिन्न प्रावधानों, अनुदानों एवं निवेश की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक राज्य है तथा देश के कुल दुग्ध उत्पादन में प्रदेश का लगभग 16 प्रतिशत योगदान है। इसके बावजूद प्रदेश में विपणन योग्य अधिशेष दूध का लगभग 10 प्रतिशत ही प्रसंस्कृत हो रहा है, जबकि राष्ट्रीय औसत लगभग 17 प्रतिशत है। ऐसे में दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता का विस्तार, मूल्य संवर्धित दुग्ध उत्पादों का निर्माण तथा आधुनिक डेयरी उद्योगों की स्थापना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संतुलित पोषण के प्रति बढ़ती जागरूकता, लोगों की बढ़ती क्रय शक्ति, आधुनिक तकनीकों की उपलब्धता तथा पर्याप्त कच्चे माल के कारण डेयरी उद्योग में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की इस नीति का उद्देश्य प्रदेश में डेयरी आधारित उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करना,दुग्ध उत्पादकों को उनके दूध का लाभकारी एवं बाजार आधारित मूल्य उपलब्ध कराना, दुग्ध प्रसंस्करण को वर्तमान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक पहुंचाना तथा स्थापित प्रसंस्करण क्षमता को विपणन योग्य अधिशेष के 44 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत तक विकसित करना है। इसके साथ ही उच्च गुणवत्ता वाले प्रसंस्कृत दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, अन्य राज्यों एवं विदेशों में निर्यात को बढ़ावा देना, डेयरी उद्योग में नए रोजगार सृजित करना, मानव संसाधन की दक्षता एवं कौशल विकास करना, सूचना प्रौद्योगिकी आधारित समाधान अपनाना, बाजार अभिसूचना (मार्केट इंटेलिजेंस) के लिए सशक्त डाटाबेस विकसित करना तथा प्राथमिक दुग्ध सहकारी समितियों, दुग्ध संघों एवं प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (पीसीडीएफ) में सुधार लाना भी इस नीति के प्रमुख उद्देश्य हैं। साथ ही निवेशकों की सुविधा के लिए सभी प्रक्रियाओं का सरलीकरण भी किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस नीति के अंतर्गत एफपीओ, मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियां, सहकारी संस्थाएं तथा निजी उद्यमी नवीन (ग्रीनफील्ड) डेयरी एवं दुग्ध प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, विद्यमान (ब्राउनफील्ड) इकाइयों के न्यूनतम 25 प्रतिशत क्षमता विस्तार, कैटल फीड एवं पशु पोषण उत्पाद निर्माण इकाइयों की स्थापना एवं विस्तार, मूल्य संवर्धित दुग्ध उत्पादों जैसे पनीर, चीज़, आइसक्रीम आदि के निर्माण, आधुनिक डेयरी तकनीक, ट्रेसेबिलिटी, एससीएडीए (SCADA) प्रणाली की स्थापना, मिल्क चिलिंग सेंटर, बल्क मिल्क कूलर, रेफ्रिजरेटेड एवं इंसुलेटेड वैन, रोड मिल्क टैंकर, आइसक्रीम ट्रॉली सहित कोल्ड चेन अवसंरचना विकसित करने के लिए विभिन्न प्रकार की वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नीति के अंतर्गत डेयरी प्रसंस्करण एवं दुग्ध उत्पाद निर्माण इकाइयों, पशु आहार निर्माण इकाइयों तथा आधुनिक तकनीकी उन्नयन के लिए प्लांट एवं मशीनरी, तकनीकी सिविल कार्य तथा स्पेयर पार्ट्स पर 35 प्रतिशत तक पूंजीगत अनुदान निर्धारित सीमा तक उपलब्ध कराया जाएगा। फील्ड स्तर पर ट्रेसेबिलिटी एवं गुणवत्ता नियंत्रण उपकरण, स्वचालित मिल्क कलेक्शन यूनिट, विलेज लेवल कलेक्शन सेंटर, चिलिंग प्लांट एवं कोल्ड चेन अवसंरचना पर भी निर्धारित सीमा तक पूंजीगत सहायता प्रदान की जाएगी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों द्वारा स्थापित मूल्य संवर्धित दुग्ध उत्पाद इकाइयों को प्लांट एवं मशीनरी पर 50 प्रतिशत तक पूंजीगत अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में उत्पादित प्रसंस्कृत दुग्ध उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एयरपोर्ट एवं समुद्री बंदरगाह तक परिवहन व्यय पर सहायता, निर्यात हेतु एफओबी मूल्य पर प्रोत्साहन तथा विदेशों में उत्पादों के नमूने भेजने पर भी अनुदान का प्रावधान किया गया है। गुणवत्ता सुधार के लिए आईएसओ-14001, आईएसओ-22000, एचएसीसीपी, सेनेटरी एवं फाइटोसैनिटरी जैसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन तथा परीक्षण शुल्क पर अनुदान दिया जाएगा। पेटेंट एवं डिज़ाइन पंजीकरण हेतु व्यय का 75 प्रतिशत तक निर्धारित सीमा में प्रतिपूर्ति की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि नई डेयरी इकाइयों को निर्धारित अवधि तक विद्युत शुल्क की प्रतिपूर्ति, भूमि क्रय अथवा लीज पर स्टाम्प शुल्क की प्रतिपूर्ति, आरक्षित श्रेणी की भूमि के श्रेणी परिवर्तन में सुविधा, कृषि भूमि के उपयोग परिवर्तन शुल्क एवं बाह्य विकास शुल्क में नियमानुसार छूट उपलब्ध कराई जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों के बाहर स्थापित डेयरी इकाइयों एवं चिलिंग प्लांटों को सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए भी अनुदान दिया जाएगा, जिससे ऊर्जा लागत कम होगी तथा हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, नस्ल सुधार, पशुपालन एवं वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एफपीओ, एमपीसी, सहकारी संस्थाओं, सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के प्रबंधकों तथा कर्मचारियों को तकनीकी एवं वित्तीय दक्षता संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समर्पित ऑनलाइन पोर्टल, डाटाबेस मैनेजमेंट एवं प्रोजेक्ट फैसिलिटेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी, जिससे निवेशकों को सभी विभागों की स्वीकृतियां एकीकृत प्रणाली के माध्यम से प्राप्त हो सकेंगी तथा आवेदन प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी बनेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (पीसीडीएफ) एवं दुग्ध सहकारी समितियों में सुधार, सार्वजनिक एवं निजी निवेश को बढ़ावा, दुग्ध विपणन व्यवस्था को अधिक प्रतिस्पर्धी एवं प्रभावी बनाने के भी प्रावधान इस नीति में किए गए हैं। साथ ही राज्य स्तर, मुख्यालय स्तर एवं जनपद स्तर पर विभिन्न समितियों के माध्यम से परियोजनाओं का मूल्यांकन, अनुमोदन, क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाएगा तथा तकनीकी विशेषज्ञों का समूह भी गठित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों, एफपीओ, मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियों, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी समितियों तथा निजी उद्यमियों को इस नीति का लाभ दिलाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जालौन में डेयरी उद्योग की व्यापक संभावनाएं हैं और यदि उद्यमी इस नीति के अंतर्गत निवेश करते हैं तो किसानों को उनके दूध का बेहतर मूल्य मिलेगा, दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता बढ़ेगी, मूल्य संवर्धित उत्पादों का उत्पादन होगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। गोष्ठी में उपस्थित निवेशकों एवं उद्यमियों को नीति के विभिन्न प्रावधानों, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, वित्तीय सहायता, तकनीकी सहयोग एवं शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी गई तथा उनके प्रश्नों का समाधान भी किया गया। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप कृषि निदेशक एसके उत्तम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, डेयरी उद्यमी, एफपीओ, दुग्ध उत्पादक, सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=orai nis:value=Orai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmjalaun nis:value=dmjalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=jalaunnews nis:enabled=true nis:link/>
जालौन पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा, भारी बारिश के बीच युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन

जालौन आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमंग सिंह सेंगर के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। खराब मौसम और लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। बारिश में भीगते हुए युवाओं ने नारे लगाए और स्वागत कार्यक्रम में पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं के उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया और प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=Jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=orai nis:value=orai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp nis:value=BJP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjym nis:value=BJYM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=bharatiyajanatayuvamorcha nis:value=BharatiyaJanataYuvaMorcha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drrohitmishra nis:value=DrRohitMishra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=umangsinghsengar nis:value=UmangSinghSengar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjymjalaun nis:value=BJYMJalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolitics nis:value=UPPolitics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yuvamorcha nis:value=YuvaMorcha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=heavyrain nis:value=HeavyRain nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rainwelcome nis:value=RainWelcome nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yogisarkar nis:value=yogisarkar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=politicalnews nis:value=PoliticalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=boldobharat nis:value=BolDoBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp4up nis:value=BJP4UP nis:enabled=true nis:link/>
भैंस बांधने के विवाद में बुजुर्ग की मौत, प्राइवेट पार्ट पर लात मारने का आरोप; आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

कदौरा थाना क्षेत्र के ताहरपुर गांव की घटना, सीएचसी में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस जांच में जुटी

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन

जालौन जनपद के थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर में भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में परिजनों से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम ताहरपुर निवासी जगराम कुशवाहा (करीब 70 वर्ष) और सगनू राईन (करीब 70 वर्ष) के बीच भैंस बांधने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान जगराम कुशवाहा ने गुस्से में आकर सगनू राईन के प्राइवेट अंग पर लात मार दी, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कालपी ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunpolice nis:value=jalaunpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कदौरा nis:value=कदौरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/>
मासूम हत्याकांड की जांच से लौट रहे एएसपी आलोक प्रसाद की कार नहर में गिरी, बड़ा हादसा टला

कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र में हादसा, पानी से भरी कार से सुरक्षित निकाले गए एएसपी और चालक

जितेंद्र गुप्ता✍️। बोल दो भारत 

कानपुर देहात। कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मासूम की हत्या की जांच कर लौट रहे अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक प्रसाद की सरकारी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे बंबे (नहर) में जा गिरी, जिससे वाहन में पानी भर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से एएसपी आलोक प्रसाद और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दुर्घटना में सभी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kanpurdehat nis:value=KanpurDehat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aspalokprasad nis:value=ASPAlokPrasad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kanpurpolice nis:value=kanpurpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadaccident nis:value=RoadAccident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policenews nis:value=PoliceNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sikandra nis:value=Sikandra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=accidentnews nis:value=AccidentNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spkanpurdehat nis:value=spkanpurdehat nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=boldobharat nis:value=BolDoBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=uttarpradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunpolice nis:value=jalaunpolice nis:enabled=true nis:link/>
जालौन पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी की वारदात का पर्दाफाश, 5 शातिर चोर गिरफ्तार, ₹80 हजार नकद और दो बाइक बरामद

कोतवाली जालौन पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने प्रेसवार्ता में दी पूरी जानकारी

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन 

कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के ₹80 हजार नकद और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने प्रेसवार्ता के दौरान किया।
पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को वादी दिलीप कुमार अग्रवाल ने कोतवाली जालौन में तहरीर देकर बताया था कि 28 जुलाई की रात अज्ञात चोर उनके घर के सामने स्कूटी पर टंगे बैग से नकदी चोरी कर फरार हो गए थे। इस शिकायत के आधार पर कोतवाली जालौन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित कोतवाली पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने लगातार साक्ष्य जुटाते हुए 3 अगस्त 2026 को कार्रवाई कर घटना का खुलासा कर दिया।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मिलकर बैग चोरी किया था, जिसमें ₹82 हजार रखे थे। आरोपियों ने बताया कि चोरी की रकम में से ₹2 हजार खर्च कर चुके हैं, जबकि शेष ₹80 हजार पुलिस ने बरामद कर लिए। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने कब्जे में ले ली हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में वाशिल पुत्र नाजिम निवासी मोहल्ला रापटगंज, सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल फरीदी निवासी मोहल्ला रापटगंज, सूफियान उर्फ लक्की पुत्र असगर निवासी मोहल्ला शाहगंज, फरहान पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला टोपखाना तथा शान पुत्र अकील अली निवासी मोहल्ला मुस्लिम नगर, सभी थाना कोतवाली जालौन, जनपद जालौन के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से कुछ आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है तथा पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunpolice nis:value=Jalaunpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=uppolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=orai nis:value=orai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=theftnews nis:value=theftnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khulasa nis:value=khulasa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=crimenews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spjalaun nis:value=spjalaun nis:enabled=true nis:link/>
चलती ट्रेन में सीट विवाद ने लिया हिंसक रूप, मां के लिए सीट मांगने पर यात्री और परिवार से बेरहमी से मारपीट

प्रतापगढ़-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 12-13 लोगों पर हमला करने का आरोप, सूचना मिलने पर उरई आरपीएफ ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाकर कराया उपचार

जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई/लखनऊ/फर्रुखाबाद 

प्रतापगढ़-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12184) में सीट को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि मां के लिए सीट मांगने पर कुछ युवकों ने एक यात्री और उसके परिवार के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना के बाद रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर उरई आरपीएफ ने घायल यात्री को जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया।
जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद जनपद के थाना कंपिल क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र पुत्र जीवा राम अपनी पत्नी दुर्गेश कुमारी और 76 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ लखनऊ से फर्रुखाबाद जा रहे थे। धर्मेंद्र ने बताया कि ट्रेन में कुछ युवक सीट पर लेटे हुए थे। उन्होंने विनम्रता से अनुरोध किया कि उनकी मां का पैर टूटा हुआ है, इसलिए उन्हें बैठने के लिए सीट दे दें।
आरोप है कि इस बात पर युवकों ने विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। धर्मेंद्र के मुताबिक आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया, जिसके बाद करीब 12 से 13 लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। उनके साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की गई। हमले में धर्मेंद्र के सिर और सीने पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि उनकी पत्नी दुर्गेश कुमारी और 76 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ भी मारपीट की गई।
मारपीट के बाद घायल धर्मेंद्र को मजबूरन उरई तक यात्रा करनी पड़ी। इस बीच रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर आरपीएफ उरई सक्रिय हुई और घायल यात्री को अपने संरक्षण में लेकर उरई जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।
फिलहाल पीड़ित की शिकायत के आधार पर रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trainfight nis:value=TrainFight nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trainviolence nis:value=TrainViolence nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=seatdispute nis:value=SeatDispute nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rpf nis:value=RPF nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=railwaypolice nis:value=RailwayPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=orainews nis:value=OraiNews nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=farrukhabad nis:value=Farrukhabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lucknow nis:value=Lucknow nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianrailways nis:value=IndianRailways nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnews nis:value=ViralNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=boldobharat nis:value=BolDoBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lucknow nis:value=lucknow nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kanpur nis:value=kanpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=orai nis:value=orai nis:enabled=true nis:link/>
करोड़ों शिवभक्तों के स्वागत और सुरक्षा के लिए सरकार व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत । लखनऊ

उत्तर प्रदेश, सावन के पवित्र महीने और कांवड़ यात्रा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश व देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शिवभक्तों की व्यवस्थाओं पर बड़ा बयान दिया है।
सीएम योगी ने कहा, "स्वाभाविक रूप से शिवभक्त पूरे प्रदेश और देश के अंदर 'हर-हर बम-बम' के उत्साहपूर्ण माहौल में अपनी शिव भक्ति को इस माह में निवेदित कर रहे हैं। आज सोमवार का पावन दिन भी है।"
उन्होंने आगे बताया कि करोड़ों की संख्या में कांवड़ यात्री और शिवभक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हरिद्वार के पावन धाम 'हर की पौडी' से गंगाजल लेने के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि श्रद्धालुओं के स्वागत, सुरक्षा और सुगमता के लिए शासन, स्थानीय प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों ने मिलकर व्यापक तैयारियाँ और कार्यक्रम शुरू किए हैं ताकि शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी का सामना न करना पड़े। अंत में उन्होंने सभी कांवड़ यात्रियों का हृदय से स्वागत करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=lucknow nis:value=lucknow nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yogisarkar nis:value=YogiSarkar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=योगी nis:value=योगी nis:enabled=true nis:link/> 
MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=kavad nis:value=kavad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kavadyatra nis:value=kavadyatra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivbhakt nis:value=shivbhakt nis:enabled=true nis:link/>
सावन के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भूरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, स्वच्छता, पेयजल एवं यातायात प्रबंधन के दिए निर्देश, निरीक्षण उपरांत भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन 

सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार  सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए मंदिर परिसर में व्यवस्थित बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु रखा जाए। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाए तथा कंट्रोल रूम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर एवं मार्गों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहे, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने तथा अग्निशमन एवं एम्बुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन पूरी सतर्कता के साथ किया जाए। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा लगातार गश्त करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता के साथ दर्शन-पूजन कर सकें।
निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=jalaunnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=orai nis:value=orai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmjalaun nis:value=dmjalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spjalaun nis:value=spjalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भूरेश्वरमहादेवमंदिर nis:value=भूरेश्वरमहादेवमंदिर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सरावन nis:value=सरावन nis:enabled=true nis:link/>
गौ सेवा आयोग के सदस्य व उप जिलाधिकारी उरई ने मृतका के परिजनों के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 05 लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के क्रम में आज गौ सेवा आयोग के सदस्य राजेश सेंगर व उप जिलाधिकारी उरई उत्तम कुमार तिवारी ने ग्राम रुरा अड्डू, तहसील उरई पहुंचकर मृतका खुशी चौहान के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की।
उप जिलाधिकारी ने मृतका के  पिता भगवत सिंह को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत सहायता राशि का प्रमाणपत्र एवं आरटीजीएस के माध्यम से प्रेषित धनराशि की जानकारी देते हुए शासन की संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है तथा हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। बताया गया कि मृतका खुशी चौहान की 29 जनवरी 2025 को किसी बहसी हत्यारे द्वारा हत्या हो जाने के उपरांत शासन स्तर पर प्रकरण का परीक्षण किया गया था, जिसके आधार पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 5,00,000 (पांच लाख रुपये) की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। यह धनराशि 03 अगस्त 2026 को आरटीजीएस के माध्यम से लाभार्थी के खाते में प्रेषित की गई।
इस अवसर पर तहसीलदार श्रीश मिश्रा, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=orai nis:value=orai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=jalaunnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=boldobharat nis:value=boldobharat nis:enabled=true nis:link/>
उरई में 6 अगस्त को लगेगा दिव्यांग रोजगार मेला, ऑन द स्पॉट मिलेगा नौकरी का अवसर

03 से 10 अगस्त तक चलेगा 'दिव्यांग रोजगार अभियान', 18 से 35 वर्ष के पात्र दिव्यांग युवा राजकीय आईटीआई उरई में कर सकेंगे प्रतिभाग

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत जनपद जालौन में 03 से 10 अगस्त 2026 तक "दिव्यांग रोजगार अभियान" संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके एवं अन्य पात्र दिव्यांग युवाओं को सेवायोजन और स्व-रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 06 अगस्त 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), उरई में प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में Prash Enterprises, Kolvin Management Solution एवं Avnika Healthcare सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और पात्र अभ्यर्थियों का ऑन द स्पॉट चयन करेंगे।
रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पात्र एवं इच्छुक दिव्यांग बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का वेतनमान उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं कंपनी के मानकों के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।
रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने रिज्यूमे, समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर राजकीय आईटीआई, उरई में उपस्थित होने की अपील की गई है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=orai nis:value=orai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=jalaunnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=boldobharat nis:value=boldobharat nis:enabled=true nis:link/>
वर्ष-2026-27 में जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन / ट्रायल्स तिथि परिवर्तन सूचना

जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई

क्रीड़ा अधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि जनपद के समस्त राजकीय अधिकारी / कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक 30.07.2026 के द्वारा अवगत कराया गया है कि विधानसभा एवं विधान परिषद का सत्र दिनांक 03 अगस्त 2026 से आहूत होने दृष्टिगत जिला / मण्डल / राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। अतएव उक्त के क्रम में आपको अवगत कराना है कि वर्ष 2026-27 के सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल्स संशोधित तिथि के अनुसार जिला खेल कार्यालय, उरई के तत्वाधान में दिनांक 13 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे से राज्य कर्मचारी / अधिकारीयों के विभिन्न खेलो (टेनिस, बालीवाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिन्टन टेबुल टेनिस, कबड्डी,, शतरंज, भारोत्तोलन एण्ड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटवाल, कैरम बिज, कुश्ती, पावरलिफ्रिटिंग, किकेट हॉकी, खो-खो एवं योगासन) में जनपद स्तरीय चयन / दायल्स फिजीकल एवं स्किल टेस्ट के आधार पर सम्पन्न होगे।
अतएव राजकीय अधिकारी / कर्मचारी खिलाडी (आटोनोमनस बाडी पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग को छोडकर) उक्त खेलों की जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेना चाहते है वह अपने कार्यालय के सक्षम अधिकारी के अनुमति पत्र में निम्न सूचना (खिलाडी का नाम आई.डी.नं. सहित, खेल का नाम जन्म तिथि, विभाग का नाम जहां सेवारत है, सेवा में आने की तिथि एवं वर्तमान तैनाती की तिथि, सेवा का प्रकार नियमित / दैनिक भोगी, विभाग पूर्ण सरकारी विभाग है अथवा आटोनामस / ऑगनाइजेशन) के साथ इन्दिरा स्टेडियम, उरई पर दिनांक 06 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे इन्दिरा स्टेडियम उरई पर उपस्थित होकर प्रतिभाग करने का कष्ट करे। सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल्स में पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग लेगे। जिला/मण्डल/प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सरकारी खिलाडी अधिकारी/कर्मचारी को ड्यूिटी पर माना जायेगा तथा इनके यात्रा भात्ता आदि का भुगतान उनके विभाग द्वारा किया जायेगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=jalaunnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=orai nis:value=orai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khelnews nis:value=khelnews nis:enabled=true nis:link/>
नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन 

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में जनपद में माई भारत के अंतर्गत "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान का आयोजन किया गया। विकास भवन उरई स्थित लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें मा0 प्रधानमंत्री जी के संदेश को युवाओं तक पहुँचाया गया। कार्यक्रम में जनपद के नौ विकास खण्डों से आए मंगल दल, पीआरडी जवानों एवं युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मा 0 प्रधानमंत्री जी के संदेश के उपरांत युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर नशे के विरुद्ध जनजागरूकता रैली भी निकाली गई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि युवा यदि नशे से दूर रहेंगे तो स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य तेजी से साकार होगा। उन्होंने युवाओं से समाज में नशा मुक्ति का संदेश घर-घर पहुँचाने का आह्वान किया। 
मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह ने कहा कि स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है तथा नशे से दूरी ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। जिला विकास अधिकारी निशान्त पाण्डेय, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी एवं जिला क्रीड़ाधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा ने भी युवाओं से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। 
कार्यक्रम के अंत में उपयुक्त, श्रम एवं रोजगार/जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रामेन्द्र सिंह कुशवाहा ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों,  प्रतिनिधियों एवं युवा मंगल दल के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेने की अपील की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=orai nis:value=Orai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=jalaunnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmjalaun nis:value=dmjalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=up92 nis:value=up92 nis:enabled=true nis:link/>
जालौन में मूंग खरीद शुरू करने की तैयारी, 16 क्रय केंद्रों की सूची जारी

अंकुर श्रीवास्तव ✍️ 

उरई (जालौन): जिलाधिकारी जालौन के कार्यालय पत्रांक-200 दिनांक 16 जुलाई 2026 के क्रम में जनपद जालौन में किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद के लिए क्रय एजेंसियों पीसीयू (PCU) और पीसीएफ (PCF) द्वारा कुल 16 मूंग क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे।
पीसीयू द्वारा जनपद में 13 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें उरई, जालौन, कालपी, माधौगढ़ और कोंच तहसीलों के विभिन्न मंडी स्थलों एवं सहकारी समितियों को शामिल किया गया है। वहीं पीसीएफ द्वारा 3 अतिरिक्त क्रय केंद्र खोले जाएंगे।
प्रत्येक केंद्र पर केंद्र प्रभारी की नियुक्ति कर उनके मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि किसान आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी अधिकृत मूंग क्रय केंद्र पर निर्धारित मानकों के अनुसार अपनी उपज बेचकर सरकारी खरीद योजना का लाभ उठाएं।

सभी संबंधित अधिकारियों को मूंग खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

<nis:link nis:type=tag nis:id=dmjalaun nis:value=dmjalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=jalaunnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=boldobharat nis:value=boldobharat nis:enabled=true nis:link/>
इलाज छोड़ ताश की बाजी! वायरल वीडियो से मचा बवाल, ग्रामीण बोले "डॉक्टर कहते हैं, जहां शिकायत करनी है कर दो"

ड्यूटी के दौरान ताश खेलने का वीडियो वायरल होने का दावा, मरीजों को घंटों इंतजार कराने और सरकारी दवाओं के दुरुपयोग के भी आरोप

जालौन। माधौगढ़ तहसील के ग्राम रुदपुरा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. चंद्रशेखर सोनी के ड्यूटी के दौरान कुछ लोगों के साथ ताश खेलते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को अक्सर इंतजार कराया जाता है। उनका कहना है कि डॉक्टर ताश खेलने में व्यस्त रहते हैं और मरीजों के उपचार की बात कहने पर कथित तौर पर जवाब देते हैं कि "अभी टाइम नहीं है, थोड़ी देर बाद आना।" ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर डॉक्टर कहते हैं, "जहां शिकायत करनी है कर दो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।"
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि सरकारी अस्पताल की दवाओं को नियमों के विपरीत निजी लोगों तक पहुंचाया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

District Magistrate/District Election Officer, Jalaun Chief Minister Office Uttar Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=cmojalaun nis:value=cmojalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=jalaunnews nis:enabled=true nis:link/>
उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पर उठे सवाल! झांसी में कथित नशे की हालत में दिखे चौकी इंचार्ज, वायरल वीडियो के बाद SSP ने किया निलंबित

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़खड़ाते नजर आए नैनागढ़ चौकी प्रभारी हरि कृष्ण, विभागीय जांच के आदेश

जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत । झांसी

वीडियो सोर्स: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो प्रेमनगर थाना क्षेत्र की नैनागढ़ चौकी के चौकी प्रभारी हरि कृष्ण का बताया जा रहा है। वीडियो में वह कथित रूप से शराब के नशे की हालत में टैक्सी से उतरते समय लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि चौकी प्रभारी हरि कृष्ण वाहन से उतरते ही संतुलन खो बैठे और गिरकर चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में लोग उनसे बातचीत करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, लेकिन वह किसी भी बात का स्पष्ट जवाब देने की स्थिति में नजर नहीं आते।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस विभाग के संज्ञान में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए।
जांच के शुरुआती स्तर पर सामने आए तथ्यों के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने चौकी प्रभारी हरि कृष्ण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत विभागीय जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट: वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jhansi nis:value=Jhansi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhansinews nis:value=JhansiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideoシ nis:value=viralvideoシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhansipolice nis:value=JhansiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policenews nis:value=PoliceNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=digjhansi nis:value=Digjhansi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harikrishna nis:value=Harikrishna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sspjhansi nis:value=SSPJhansi nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=suspended nis:value=Suspended nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=boldobharat nis:value=BolDoBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jitendragupta nis:value=JitendraGupta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=झांसी nis:value=झांसी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तरप्रदेश nis:value=उत्तरप्रदेश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यूपीपुलिस nis:value=यूपीपुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वायरलवीडियो nis:value=वायरलवीडियो nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ब्रेकिंगन्यूज nis:value=ब्रेकिंगन्यूज nis:enabled=true nis:link/> Bol Do Bharat
प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी

ब्लैकबोर्ड पर स्वयं प्रश्न, उत्तर लिखवाकर जांची विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, पहाड़े, कविता और अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान से हुए संतुष्ट

रिर्पोट: जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन 

जनपद में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=dmjalaun nis:value=dmjalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=orai nis:value=Orai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कुकरगांव nis:value=कुकरगांव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्कूल nis:value=स्कूल nis:enabled=true nis:link/>
तीन माह बाद सनसनीखेज विजेन्द्र मोर अपहरण-हत्याकांड का खुलासा, 50 हजार का इनामी आरोपी व महिला साजिशकर्ता गिरफ्तार, जंगल से मिले अधजले शव के अवशेष

अंकुर श्रीवास्तव ✍️ 

जालौन की उरई कोतवाली पुलिस ने करीब तीन माह पहले हुए चर्चित विजेन्द्र मोर अपहरण एवं हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी मोहित मलिक और उसकी पत्नी सपना रानी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के कूपरा जंगल से मृतक के अधजले शव के अवशेष भी बरामद किए हैं। मामले में अभी अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि 4 मई 2026 की सुबह हरियाणा के जींद जिले के अमरहेड़ी निवासी 52 वर्षीय विजेन्द्र सिंह मोर का उरई कोतवाली क्षेत्र के रिनिया गांव स्थित एक ट्यूबवेल से अपहरण कर लिया गया था। आरोप है कि श्रीभगवान, संजीव उर्फ कोकिला, मोहित मलिक और अमरजीत सुहाग उसे क्रेटा कार में अगवा कर ले गए। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के कूपरा जंगल में ले जाकर करीब 40 लीटर डीजल डालकर जला दिया, ताकि साक्ष्य नष्ट किए जा सकें।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस वारदात की साजिश में हरियाणा के जींद निवासी आजाद सरपंच और सपना रानी भी शामिल थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र ने मुख्य आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

वही पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में गठित टीम ने 29 जुलाई 2026 को कदौरा थाना क्षेत्र स्थित चितैला फार्म हाउस से मोहित मलिक और उसकी पत्नी सपना रानी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मोहित की निशानदेही पर पुलिस ने कूपरा जंगल से मृतक के अधजले कंकाल और चादर का टुकड़ा बरामद किया। बरामद अवशेषों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक विजेन्द्र मोर के सपना रानी से पहले अवैध संबंध थे। बाद में सपना ने मोहित मलिक से विवाह कर लिया था। पुलिस के मुताबिक विजेन्द्र मोर इस बात को लेकर मोहित और सपना को लगातार धमकियां देता था।
इसके अलावा विजेन्द्र मोर और आजाद सरपंच के बीच करोड़ों रुपये की जमीन का विवाद भी चल रहा था। पुलिस के अनुसार विजेन्द्र ने अपनी जमीन करीब पांच करोड़ रुपये में बेची थी, लेकिन उसे केवल एक करोड़ रुपये ही मिले थे, जबकि शेष रकम बकाया थी।

आरोप है कि बाकी भुगतान से बचने के लिए आजाद सरपंच ने अन्य आरोपियों को जमीन में हिस्सेदारी का लालच देकर विजेन्द्र की हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक वारदात से करीब 15 दिन पहले मोहित और सपना ने घटनास्थल की रेकी भी की थी। अन्य आरोपी अब भी फरार
पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वही इस पूरे मामले की जांच के दौरान एक दुखद घटना भी सामने आई थी। 5 मई 2026 को आरोपियों की तलाश में हरियाणा गए कोतवाली उरई के दो उपनिरीक्षकों, दो आरक्षियों तथा मुकदमे के वादी अमरीक सिंह के चालक की नूंह (हरियाणा) में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने जांच जारी रखते हुए आखिरकार इस बहुचर्चित हत्याकांड का महत्वपूर्ण खुलासा कर दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=jalaunnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunpolice nis:value=jalaunpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=uppolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=orai nis:value=orai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=boldobharat nis:value=boldobharat nis:enabled=true nis:link/>
थाने में कुर्सी पर बैठने से रोकने और दुर्व्यवहार का आरोप, शिकायत पहुंची एसपी व डीआईजी तक

कोंच कोतवाली में फरियादी से अभद्रता का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उच्च अधिकारियों से लगाई जांच की गुहार

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन 

जनपद की कोंच कोतवाली से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। उरई निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुशील चौधरी ने आरोप लगाया है कि मुकदमे की जानकारी लेने के दौरान उनके साथ थाने में अनुचित व्यवहार किया गया और उन्हें फरियादियों के लिए रखी कुर्सी पर बैठने से रोक दिया गया।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह अपने परिचित से जुड़े एक प्रकरण की जानकारी लेने कोंच कोतवाली पहुंचे थे। उनका कहना है कि कोतवाल के उपलब्ध न होने पर वह बाहर रखी कुर्सी पर बैठ गए। इसी दौरान एक उपनिरीक्षक मौके पर पहुंचे और उन्हें कुर्सी से उठने के लिए कहा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया और उन्हें थाने से बाहर जाने के लिए कहा गया।
इस मामले को लेकर सुशील चौधरी ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कोंच, पुलिस अधीक्षक जालौन, डीआईजी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत भेजकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, ये सभी आरोप शिकायतकर्ता के हैं। अभी तक संबंधित पुलिस अधिकारी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस विभाग जांच में क्या तथ्य सामने लाता है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=orai nis:value=orai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कोंच nis:value=कोंच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunpolice nis:value=jalaunpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=jalaunnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spjalaun nis:value=spjalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=boldobharat nis:value=boldobharat nis:enabled=true nis:link/>
जालौन में जांच ट्रांसफर होने के बावजूद मनमाने ढंग से उरई नगर पालिका की जांच करने पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही

भारी संख्या में प्राइवेट लड़को को लेकर नगर पालिका पहुंचे थे रिंकू सिंह राही

प्राइवेट लड़के बना रहे थे वीडियो और सोशल मीडिया पर कर रहे थे ट्रेंड

जांच के नाम पर सोशल मीडिया पर किया जा रहा प्रचार प्रसार

एक दर्जन प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर और 40 पत्रकारों के साथ नगर पालिका पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही

उरई नगर पालिका ईओ पर घूस की पेशकश का आरोप

लगभग 4 घंटे तक नगर पालिका के विभिन्न कक्षाओं में कागज पलटते रहे रिंकू सिंह राही 

जांच के दौरान मीडिया के कैमरो से बचते नजर आए जॉइंट मैजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही और टी एस नगर पालिका गणेश प्रसाद

जाँच के दौरान उरई नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी राम अचल कुरील और राही की हुई हॉट टॉक

अधिशाषी अधिकारी ने कागज दिखाने से किया साफ साफ मना

जॉइंट मैजिस्ट्रेट ने अधिशासी अधिकारी के ऊपर लगाए सेटिंग गेटिंग करने का आरोप

उरई नगर पालिका में हाई-प्रोफाइल जांच से हड़कंप, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गंभीर आरोपों से मचा बवाल

रिपोर्ट :अंकुर श्रीवास्तव ✍️ 

जनपद जालौन की उरई नगर पालिका परिषद में पिछले कई दिनों से चल रही जांच बुधवार को उस समय सुर्खियों में आ गई, जब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही एक दर्जन कंप्यूटर ऑपरेटरों और लगभग 40 पत्रकारों की मौजूदगी में नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। जांच के दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी (ईओ) राम अचल कुरील पर न केवल जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया, बल्कि घूस देने की पेशकश किए जाने का भी गंभीर आरोप लगाया। पूरे घटनाक्रम के दौरान नगर पालिका कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और कई अधिकारी कथित रूप से कार्यालय छोड़कर चले गए।

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका के सभासदों द्वारा वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने लगभग 15 दिन पहले तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। समिति के अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) प्रेमचंद मौर्य बनाए गए, जबकि उप जिलाधिकारी सदर उत्तम तिवारी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को सदस्य नामित किया गया।

बताया जा रहा है कि जांच प्रक्रिया के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका प्रशासन से कई बार पत्राचार कर आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। आरोप है कि बार-बार अनुरोध के बावजूद अधिशासी अधिकारी द्वारा रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराए गए और जांच में सहयोग करने से लगातार बचा जाता रहा। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पूर्व निर्धारित तिथि घोषित करते हुए कहा था कि यदि नगर पालिका प्रशासन सहयोग नहीं करेगा तो 29 जुलाई को कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम के साथ रिकॉर्ड की स्क्रीनिंग की जाएगी तथा पूरी कार्रवाई मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक की जाएगी, ताकि जांच में पारदर्शिता बनी रहे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपने दल के साथ नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद थे। सबसे पहले उन्होंने अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील के कक्ष में पहुंचकर पिछले तीन वर्षों से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग की। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी ने रिकॉर्ड उपलब्ध कराने से साफ इनकार कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अधिशासी अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जांच का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए उन्हें रिकॉर्ड नहीं दिया जा सकता। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने जवाब दिया कि यदि जिलाधिकारी स्वयं ऐसा निर्देश देंगे तो वह उसका अक्षरशः पालन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पद और जांच समिति के सदस्य के रूप में रिकॉर्ड देखने के लिए अधिकृत हैं। इसके बावजूद आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए।

इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कर अधिकारी एवं लेखा अधिकारी के कक्ष में पहुंचे। शुरुआत में कक्ष बंद मिला। कुछ देर बाद अधिकारी पहुंचे तो उनसे चेक बुक, भुगतान संबंधी अभिलेख और अन्य वित्तीय दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। आरोप है कि संबंधित अधिकारी ने यह कहते हुए रिकॉर्ड देने से मना कर दिया कि यह गोपनीय दस्तावेज हैं और इनकी स्क्रीनिंग नहीं कराई जा सकती।

इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि जो दस्तावेज सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के दायरे में आते हैं, उनकी रिकॉर्डिंग और स्क्रीनिंग पूरी तरह वैधानिक है। उनका कहना था कि जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और भविष्य में किसी प्रकार के विवाद से बचने के लिए रिकॉर्डिंग कराई जा रही है।

BOL DO BHARAT 🇮🇳

<nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=orainagarpalika nis:value=orainagarpalika nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=jalaunnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=iasrinkusinghrahi nis:value=iasrinkusinghrahi nis:enabled=true nis:link/>
नदीगांव पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या की घटना का अनावरण कर प्रकाश में आए अभियुक्त को दबोचा

हत्या कांड का पुलिस ने किया सफल खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार: एसपी जालौन

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन 

जालौन के थाना नदीगांव पुलिस ने हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जालौन ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। प्रभावी विवेचना एवं सटीक पुलिस कार्रवाई के परिणामस्वरूप अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने हत्या के मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=orai nis:value=orai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=jalaunnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spjalaun nis:value=Spjalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=up92 nis:value=up92 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunpolice nis:value=JalaunPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=uppolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nadigaon nis:value=nadigaon nis:enabled=true nis:link/>
नदीगांव पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या की घटना का अनावरण कर प्रकाश में आए अभियुक्त को दबोचा

हत्या कांड का पुलिस ने किया सफल खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार: एसपी जालौन

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन 

जालौन के थाना नदीगांव पुलिस ने हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जालौन ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। प्रभावी विवेचना एवं सटीक पुलिस कार्रवाई के परिणामस्वरूप अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने हत्या के मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=orai nis:value=orai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=jalaunnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spjalaun nis:value=Spjalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=up92 nis:value=up92 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunpolice nis:value=JalaunPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=uppolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nadigaon nis:value=nadigaon nis:enabled=true nis:link/>
Bol Do.com (@ankur.sri13) | Public App