नवनिर्मित सड़क धंसी, विभाग ने तत्काल भरवाया गड्ढा
जालौन। माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के उमरी गांव से कुठौंद मार्ग पर शनिवार सुबह अत्यधिक बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया था। सड़क के बीचोंबीच गड्ढा बनने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया था।
मामले की जानकारी मिलते ही विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर सड़क में बने गड्ढे को भरवा दिया। विभाग के अनुसार फिलहाल मार्ग पर यातायात सुचारु रूप से संचालित हो रहा है और वाहन चालकों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं है।
विभाग की ओर से बताया गया कि अत्यधिक वर्षा के कारण सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। मौसम अनुकूल होने के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से को दोबारा लेपित कर सड़क को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा। विभाग ने मामले की आख्या भी प्रेषित कर दी है।
नोट: आपको बता दें कि उरई दर्शन ने इस खबर को प्रमुखता से प्रदर्शित किया था। विभाग द्वारा त्वरित इसका संज्ञान लिया गया, बहुत बहुत धन्यवाद।
Orai, Jalaun | Sep 12, 2026