
शरीर में किसी भी प्रकार की गांठ है तो आप संपर्क कर सकते हैं डॉक्टर पंकज कुमार 100% गारंटी के साथ सफल इलाज 7091077898 ,9572291304
Jalaun, Jalaun | Jul 13, 2026

जालौन में फिर उठी पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग, पूर्व सांसद बोले- 'बुंदेलखंड राज्य दो, वोट लो' उरई (जालौन)। जिला बार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग एक बार फिर जोर-शोर से उठी। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि बुंदेलखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद विकास, रोजगार, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं के मामले में आज भी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने अलग बुंदेलखंड राज्य के गठन को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के दौरान सभागार "बुंदेलखंड राज्य दो, वोट लो" और "बहुत सहा, अब नहीं सहेंगे" जैसे नारों से गूंज उठा। पूर्व सांसद ने कहा कि रोजगार की कमी के कारण क्षेत्र के युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है, जबकि खनिज संपदा से सरकार को भारी राजस्व मिलता है। उन्होंने नमामि गंगे योजना के तहत पेयजल परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कई गांवों में नल लगाए गए हैं, लेकिन नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। गंगाचरण राजपूत ने कहा कि पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग अब जन आंदोलन बन चुकी है। उन्होंने लोगों से इस मुद्दे को चुनावों में प्रमुखता से उठाने का आह्वान करते हुए कहा, "या तो प्रांत बनेगा या गंगाचरण के प्राण निकलेंगे।" कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया तथा बुंदेलखंड के विकास और पृथक राज्य की मांग के समर्थन में अपने विचार रखे। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Orai, Jalaun | Jul 13, 2026

युवती के उत्पीड़न और शादी में बाधा डालने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा उरई (जालौन)। जालौन कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगाते हुए गांव के ही एक युवक और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री का कई वर्षों तक कथित रूप से यौन शोषण किया गया और अब शादी तय होने के बाद आरोपी विवाह रुकवाने के लिए धमकियां दे रहा है। मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार, आरोपी युवक किशोरावस्था से ही उसकी बेटी के संपर्क में था और कथित रूप से उसका शोषण करता रहा। परिवार ने सामाजिक बदनामी के डर से लंबे समय तक किसी से शिकायत नहीं की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पहले भी आरोपी युवती को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे बरामद कर परिवार के सुपुर्द किया था। महिला ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह 15 जुलाई को होना निर्धारित है। आरोप है कि 9 जुलाई को आरोपी उनके घर पहुंचा और युवती पर अपने साथ चलने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने युवती के साथ मारपीट और अभद्रता की। शोर सुनकर पहुंची मां और छोटी बहन के साथ भी हाथापाई किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने शादी होने पर दूल्हे की हत्या करने और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। साथ ही आरोपी की मां पर भी गाली-गलौज करने और विवाह नहीं होने देने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई, परिवार की सुरक्षा तथा विवाह समारोह के दौरान पर्याप्त पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Orai, Jalaun | Jul 13, 2026

जालौन: जालौन तहसील में खतौनी पर नाम दर्ज करवाने के लिए रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jalaun, Jalaun | Jul 13, 2026

माधौगढ़: माधौगढ़ कोतवाली में महिला ने दिया शिकायती पत्र, पति की मृत्यु के बाद सास-ससुर ने घर से निकाला
Madhogarh, Jalaun | Jul 13, 2026