Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

News in Orai

जालौन में महावृक्षारोपण अभियान कल, 98 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, डीएफओ ने दी जानकारी

अंकुर श्रीवास्तव ✍️ 

जालौन। उत्तर प्रदेश सरकार के महावृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को जनपद जालौन में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने पूरे जनपद में करीब 98 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे व डीएफओ प्रदीप कुमार ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाकर इस अभियान को जनआंदोलन बनाने और निर्धारित लक्ष्य से आगे बढ़कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है।

बता दें कि डीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कहा कि वृक्षारोपण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा जनअभियान है। उन्होंने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं तथा विद्यार्थियों से अपने-अपने क्षेत्र में पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

जालौन में महावृक्षारोपण अभियान कल, 98 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, डीएफओ ने दी जानकारी अंकुर श्रीवास्तव ✍️ जालौन। उत्तर प्रदेश सरकार के महावृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को जनपद जालौन में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने पूरे जनपद में करीब 98 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे व डीएफओ प्रदीप कुमार ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाकर इस अभियान को जनआंदोलन बनाने और निर्धारित लक्ष्य से आगे बढ़कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है। बता दें कि डीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कहा कि वृक्षारोपण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा जनअभियान है। उन्होंने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं तथा विद्यार्थियों से अपने-अपने क्षेत्र में पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

Orai, Jalaun | Jul 11, 2026

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नवीन गल्ला मंडी आटा के समीप कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । https://t.co/q6Kl8Pphhr

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नवीन गल्ला मंडी आटा के समीप कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । https://t.co/q6Kl8Pphhr

Jalaun, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छौंक में 'स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम' का आयोजन

पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है--अनुपमा लोधी

उरई (जालौन)। अनुरागिनी संस्था द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छौंक परिसर में 'स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम' का  आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं एनीमिया से बचाव के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा लोधी रहीं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ एवं शिक्षित बेटी ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती है। उन्होंने कहा कि किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए तथा संतुलित आहार और व्यक्तिगत स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि भारत में बड़ी संख्या में किशोरियां एनीमिया से प्रभावित हैं, जिसका सीधा असर उनके शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि एनीमिया की रोकथाम के लिए पौष्टिक एवं संतुलित भोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को जंक फूड, अत्यधिक पैकेज्ड खाद्य पदार्थों एवं शीतल पेयों से दूरी बनाने की सलाह देते हुए हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, दालें, अंकुरित अनाज, दूध, दही, गुड़, चना तथा अन्य पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपने दैनिक भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित हाथ धोने, साफ पेयजल के उपयोग तथा मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जालौन विकास चौधरी ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि बच्चों के समग्र विकास का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि यदि छात्राएं स्वस्थ रहेंगी तो उनकी शिक्षा, आत्मविश्वास और भविष्य भी बेहतर होगा। उन्होंने विद्यालयों में नियमित स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों की आवश्यकता पर बल देते हुए छात्राओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।महिला कल्याण विभाग  जालौन की ऋचा द्विवेदी ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विशेषज्ञ रजनी पाल 
ने छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए एनीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत में किशोरियों में खून की कमी एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है, जिससे थकान, कमजोरी, चक्कर आना, पढ़ाई में ध्यान न लगना तथा शारीरिक विकास प्रभावित हो सकता है। उन्होंने बताया कि इससे बचाव के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, मेथी, सरसों का साग, गुड़, चना, दालें, अंकुरित अनाज, बाजरा, रागी तथा विटामिन-सी युक्त फलों का नियमित सेवन करना चाहिए। साथ ही सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली आयरन एवं फोलिक एसिड की साप्ताहिक गोलियों का नियमित सेवन भी आवश्यक है।

सरकार के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत अतिथियों ने विद्यालय की पोषण वाटिका में पौधरोपण किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि अनुपमा लोधी ने विद्यालय की रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का देखा।

इस अवसर पर जिला  केंद्रीय  सहकारी उपभोक्ता भंडार  जालौन  के  अध्यक्ष उपेन्द्र  सिंह  राजावत  खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय की प्रधानाचार्य  स्वाति श्रीवास्तव एवं वार्डन रेवती कुमारी शिक्षिका प्रियंका भदोरिया प्रतिभा द्विवेदी, उपलब्धि दोहेलिया प्रतिष्ठा श्रीवास्तव मधुबाला चतुर्वेदी सोनल संस्था  के  श्यामकरन प्रजापति ,नितिन सैनी  उपस्थित थे संचालन वर्षा विश्वकर्मा ने किया।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छौंक में 'स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम' का आयोजन पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है--अनुपमा लोधी उरई (जालौन)। अनुरागिनी संस्था द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छौंक परिसर में 'स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं एनीमिया से बचाव के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा लोधी रहीं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ एवं शिक्षित बेटी ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती है। उन्होंने कहा कि किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए तथा संतुलित आहार और व्यक्तिगत स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि भारत में बड़ी संख्या में किशोरियां एनीमिया से प्रभावित हैं, जिसका सीधा असर उनके शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि एनीमिया की रोकथाम के लिए पौष्टिक एवं संतुलित भोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को जंक फूड, अत्यधिक पैकेज्ड खाद्य पदार्थों एवं शीतल पेयों से दूरी बनाने की सलाह देते हुए हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, दालें, अंकुरित अनाज, दूध, दही, गुड़, चना तथा अन्य पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपने दैनिक भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित हाथ धोने, साफ पेयजल के उपयोग तथा मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जालौन विकास चौधरी ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि बच्चों के समग्र विकास का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि यदि छात्राएं स्वस्थ रहेंगी तो उनकी शिक्षा, आत्मविश्वास और भविष्य भी बेहतर होगा। उन्होंने विद्यालयों में नियमित स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों की आवश्यकता पर बल देते हुए छात्राओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।महिला कल्याण विभाग जालौन की ऋचा द्विवेदी ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विशेषज्ञ रजनी पाल ने छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए एनीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत में किशोरियों में खून की कमी एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है, जिससे थकान, कमजोरी, चक्कर आना, पढ़ाई में ध्यान न लगना तथा शारीरिक विकास प्रभावित हो सकता है। उन्होंने बताया कि इससे बचाव के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, मेथी, सरसों का साग, गुड़, चना, दालें, अंकुरित अनाज, बाजरा, रागी तथा विटामिन-सी युक्त फलों का नियमित सेवन करना चाहिए। साथ ही सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली आयरन एवं फोलिक एसिड की साप्ताहिक गोलियों का नियमित सेवन भी आवश्यक है। सरकार के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत अतिथियों ने विद्यालय की पोषण वाटिका में पौधरोपण किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि अनुपमा लोधी ने विद्यालय की रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का देखा। इस अवसर पर जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार जालौन के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राजावत खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय की प्रधानाचार्य स्वाति श्रीवास्तव एवं वार्डन रेवती कुमारी शिक्षिका प्रियंका भदोरिया प्रतिभा द्विवेदी, उपलब्धि दोहेलिया प्रतिष्ठा श्रीवास्तव मधुबाला चतुर्वेदी सोनल संस्था के श्यामकरन प्रजापति ,नितिन सैनी उपस्थित थे संचालन वर्षा विश्वकर्मा ने किया।

Orai, Jalaun | Jul 11, 2026

मिशन सेफ फ्यूचर: नियमों की अनदेखी पर 2 स्कूली वाहन सीज, कई वाहनों के चालान

उरई (जालौन)। जनपद में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा "मिशन सेफ फ्यूचर" अभियान के तहत स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान परिवहन नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार एवं यात्री/मालकर अधिकारी आनन्द राय कुरील ने विभिन्न क्षेत्रों में स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों की जांच की। जांच के दौरान कालपी क्षेत्र में दो स्कूली वाहनों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उन्हें कब्जे में लेकर उनमें सवार बच्चों को सुरक्षित रूप से चौरा के निकट उनके विद्यालय पहुंचाया गया। इसके बाद दोनों वाहनों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कोतवाली में निरुद्ध कर दिया गया। इसके अलावा अन्य कई स्कूली वाहनों के चालान भी किए गए।

एआरटीओ (प्रवर्तन) राजेश कुमार ने बताया कि "मिशन सेफ फ्यूचर" अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बच्चों की सुरक्षा परिवहन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधन और वाहन स्वामियों को निर्देश दिए कि वे सर्वोच्च न्यायालय एवं परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों, जैसे जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, आपातकालीन द्वार, फिटनेस प्रमाणपत्र, वैध परमिट और प्रशिक्षित चालक की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले किसी भी वाहन को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने सभी अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले वाहन की सुरक्षा व्यवस्था और उसके वैध दस्तावेजों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि बच्चों की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रह सके।

मिशन सेफ फ्यूचर: नियमों की अनदेखी पर 2 स्कूली वाहन सीज, कई वाहनों के चालान उरई (जालौन)। जनपद में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा "मिशन सेफ फ्यूचर" अभियान के तहत स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान परिवहन नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार एवं यात्री/मालकर अधिकारी आनन्द राय कुरील ने विभिन्न क्षेत्रों में स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों की जांच की। जांच के दौरान कालपी क्षेत्र में दो स्कूली वाहनों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उन्हें कब्जे में लेकर उनमें सवार बच्चों को सुरक्षित रूप से चौरा के निकट उनके विद्यालय पहुंचाया गया। इसके बाद दोनों वाहनों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कोतवाली में निरुद्ध कर दिया गया। इसके अलावा अन्य कई स्कूली वाहनों के चालान भी किए गए। एआरटीओ (प्रवर्तन) राजेश कुमार ने बताया कि "मिशन सेफ फ्यूचर" अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बच्चों की सुरक्षा परिवहन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधन और वाहन स्वामियों को निर्देश दिए कि वे सर्वोच्च न्यायालय एवं परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों, जैसे जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, आपातकालीन द्वार, फिटनेस प्रमाणपत्र, वैध परमिट और प्रशिक्षित चालक की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले किसी भी वाहन को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने सभी अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले वाहन की सुरक्षा व्यवस्था और उसके वैध दस्तावेजों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि बच्चों की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रह सके।

Orai, Jalaun | Jul 11, 2026

वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

नवीन गल्ला मंडी, आटा में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश

उरई (जालौन)। जनपद में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने नवीन गल्ला मंडी के समीप आटा में कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वृक्षारोपण स्थल का जायजा लेते हुए तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पौधरोपण स्थल की तैयारियों, गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, बैठक व्यवस्था तथा आगंतुकों की सुविधा से जुड़े सभी बिंदुओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का जनआंदोलन है। प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी गंभीरता से करे, ताकि कार्यक्रम सफल एवं प्रेरणादायी बने।

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का अंतिम परीक्षण कर लिया जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान में जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा नवीन गल्ला मंडी, आटा में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश उरई (जालौन)। जनपद में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने नवीन गल्ला मंडी के समीप आटा में कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वृक्षारोपण स्थल का जायजा लेते हुए तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पौधरोपण स्थल की तैयारियों, गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, बैठक व्यवस्था तथा आगंतुकों की सुविधा से जुड़े सभी बिंदुओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का जनआंदोलन है। प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी गंभीरता से करे, ताकि कार्यक्रम सफल एवं प्रेरणादायी बने। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का अंतिम परीक्षण कर लिया जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान में जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Orai, Jalaun | Jul 11, 2026

डबरा, ग्वालियर(मध्य प्रदेश): पार्टी से आगामी विधानसभा उपचुनाव का टिकट न मिलने पर भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "... यह पार्टी का फैसला है। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं, खासकर सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं को पेट्रोल या केरोसिन डालते हुए वीडियो देखने के बाद कि वे ऐसी हरकतें न करें... पार्टी के मंच पर विचार सही तरीके से रखे जाते हैं। उन्हें इस तरह से नहीं जताया जाता।"

वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक बात पार्टी टिकट देने के बाद बदलती नहीं है। रही बात मिश्रा के चुनाव की तैयारी करने और टिकट मांगने की तो विजयवर्गीय ने कहा कि टिकट तो 2000 लोग मांगते हैं...सबको नहीं मिलती।

डबरा, ग्वालियर(मध्य प्रदेश): पार्टी से आगामी विधानसभा उपचुनाव का टिकट न मिलने पर भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "... यह पार्टी का फैसला है। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं, खासकर सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं को पेट्रोल या केरोसिन डालते हुए वीडियो देखने के बाद कि वे ऐसी हरकतें न करें... पार्टी के मंच पर विचार सही तरीके से रखे जाते हैं। उन्हें इस तरह से नहीं जताया जाता।" वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक बात पार्टी टिकट देने के बाद बदलती नहीं है। रही बात मिश्रा के चुनाव की तैयारी करने और टिकट मांगने की तो विजयवर्गीय ने कहा कि टिकट तो 2000 लोग मांगते हैं...सबको नहीं मिलती।

Orai, Jalaun | Jul 11, 2026

थाना एट पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये 3 गिरफ्तार

पुलिस द्वारा जानकारी दी गयी कि दिनांक 10 जुलाई को थाना एट में लक्ष्मी नारायण द्वारा तहरीरी सूचना दी गयी कि दिनांक 7 जुलाई की रात्रि मे चार पहिया वाहन में सवार 3-4 अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की मोटर साइकिल के आगे अपनी कार लगाकर वादी के साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुये वादी का मोबाइल, मोटर साइकिल व 8000/- रुपये नगद लूट लिये है। जिसके संबन्ध में थाना एट में मु0अ0सं0 93/2026 धारा 309(4)/352 बीएनएस पंजीकृत हुआ था ।

अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल पर्यवेक्षण व अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में दिनांक 11 जुलाई को थाना एट पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 3 अभियुक्तगण को घटना से सम्बन्धित मोटर साइकिल व 4500/- रुपये व घटना में प्रयुक्त 01 बलेनो कार व 01 अदद तमन्चा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।

अभियुक्तगण का विवरण-
1. विवेक पुत्र बाल किशन अहिरवार उम्र करीब 20 वर्ष नि0 ग्राम रतोसा थाना उलदन जनपद झाँसी ।
2. विनय कुमार पुत्र मुकेश कुमार उम्र करीब 22 वर्ष नि० ग्राम सिजवां थाना टोढीफतेहपुर जनपद झाँसी ।
3. साकिर पुत्र हजरत उम्म्र करीब 20 वर्ष नि0 ग्राम हाटी थाना उलदन जनपद झाँसी।

थाना एट पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक जालौन की बाइट।

थाना एट पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये 3 गिरफ्तार पुलिस द्वारा जानकारी दी गयी कि दिनांक 10 जुलाई को थाना एट में लक्ष्मी नारायण द्वारा तहरीरी सूचना दी गयी कि दिनांक 7 जुलाई की रात्रि मे चार पहिया वाहन में सवार 3-4 अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की मोटर साइकिल के आगे अपनी कार लगाकर वादी के साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुये वादी का मोबाइल, मोटर साइकिल व 8000/- रुपये नगद लूट लिये है। जिसके संबन्ध में थाना एट में मु0अ0सं0 93/2026 धारा 309(4)/352 बीएनएस पंजीकृत हुआ था । अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल पर्यवेक्षण व अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में दिनांक 11 जुलाई को थाना एट पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 3 अभियुक्तगण को घटना से सम्बन्धित मोटर साइकिल व 4500/- रुपये व घटना में प्रयुक्त 01 बलेनो कार व 01 अदद तमन्चा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्तगण का विवरण- 1. विवेक पुत्र बाल किशन अहिरवार उम्र करीब 20 वर्ष नि0 ग्राम रतोसा थाना उलदन जनपद झाँसी । 2. विनय कुमार पुत्र मुकेश कुमार उम्र करीब 22 वर्ष नि० ग्राम सिजवां थाना टोढीफतेहपुर जनपद झाँसी । 3. साकिर पुत्र हजरत उम्म्र करीब 20 वर्ष नि0 ग्राम हाटी थाना उलदन जनपद झाँसी। थाना एट पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक जालौन की बाइट।

Orai, Jalaun | Jul 11, 2026

जालौन में महावृक्षारोपण अभियान, 98 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश सरकार के महावृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को जनपद जालौन में 98 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उरई मंडी के निकट वन विभाग परिसर में पौधारोपण कर करेंगे।

प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन और वन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभियान में नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभियान दो चरणों में संचालित किया जा रहा है। पहला चरण 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरा हुआ था, जिसमें करीब 10 लाख पौधे लगाए गए थे। दूसरे चरण में 98 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण और संवर्धन को भी सुनिश्चित करना है।

डीएफओ ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से जालौन को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकेगा।

जालौन में महावृक्षारोपण अभियान, 98 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश सरकार के महावृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को जनपद जालौन में 98 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उरई मंडी के निकट वन विभाग परिसर में पौधारोपण कर करेंगे। प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन और वन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभियान में नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभियान दो चरणों में संचालित किया जा रहा है। पहला चरण 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरा हुआ था, जिसमें करीब 10 लाख पौधे लगाए गए थे। दूसरे चरण में 98 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण और संवर्धन को भी सुनिश्चित करना है। डीएफओ ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से जालौन को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकेगा।

Orai, Jalaun | Jul 11, 2026

उरई में आईएएस रिंकू सिंह राही के समर्थन में प्रदर्शन, दोबारा एसडीएम बनाए जाने की उठी मांग

उरई (जालौन)। शनिवार को उरई में सैकड़ों छात्र, युवा और ग्रामीण आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही के समर्थन में सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने जालौन चौराहे से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर उन्हें पुनः जालौन तहसील में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के पद पर तैनात किए जाने की मांग की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पोस्टर-बैनर लेकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि रिंकू सिंह राही ने अपने कार्यकाल में निष्पक्ष, पारदर्शी और जनहित में कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया, जिससे उन्होंने जनता का विश्वास हासिल किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चर्चित 'थप्पड़ प्रकरण' के बाद उनका स्थानांतरण किए जाने से क्षेत्र के लोगों में निराशा है। उनका कहना है कि ईमानदार अधिकारियों का इस तरह तबादला होने से प्रशासनिक व्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

रैली में शामिल छात्रों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए रिंकू सिंह राही की पुनः जालौन तहसील में तैनाती की मांग की।

उरई में आईएएस रिंकू सिंह राही के समर्थन में प्रदर्शन, दोबारा एसडीएम बनाए जाने की उठी मांग उरई (जालौन)। शनिवार को उरई में सैकड़ों छात्र, युवा और ग्रामीण आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही के समर्थन में सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने जालौन चौराहे से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर उन्हें पुनः जालौन तहसील में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के पद पर तैनात किए जाने की मांग की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पोस्टर-बैनर लेकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि रिंकू सिंह राही ने अपने कार्यकाल में निष्पक्ष, पारदर्शी और जनहित में कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया, जिससे उन्होंने जनता का विश्वास हासिल किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चर्चित 'थप्पड़ प्रकरण' के बाद उनका स्थानांतरण किए जाने से क्षेत्र के लोगों में निराशा है। उनका कहना है कि ईमानदार अधिकारियों का इस तरह तबादला होने से प्रशासनिक व्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रैली में शामिल छात्रों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए रिंकू सिंह राही की पुनः जालौन तहसील में तैनाती की मांग की।

Orai, Jalaun | Jul 11, 2026