अवैध शराब पर आबकारी की कसावट, 4,173 केस में कार्रवाई
34,275 लीटर शराब, 76,071 किलो लाहन और 98 वाहन जब्त; 4.39 करोड़ की सामग्री पकड़ी
इंदौर। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने 1 अप्रैल से 12 अक्टूबर तक 4,173 प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की। इस दौरान 34,275 लीटर अवैध मदिरा, 76,071 किलो महुआ लाहन और 98 वाहन जब्त किए गए। जब्त शराब व सामग्री की कीमत 2.66 करोड़ और वाहनों की कीमत 1.72 करोड़, यानी कुल 4.39 करोड़ रुपए आंकी गई।
अप्रैल-सितंबर में 173 शराब दुकानों के निरीक्षण में 3,137 विभागीय प्रकरण बने। इनमें 2,354 मामलों का निराकरण कर 33.24 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई गई। एमएसपी-एमआरपी उल्लंघन के 37 मामलों में 26 का निराकरण कर 92.23 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसी अवधि में आबकारी आय 1,175.47 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल से 22.87% अधिक है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई और तेज करने के निर्देश दिए।Indore #ExciseDepartment #IllegalLiquor #ExciseAction #ShivamVerma