Public App Logo
Profile Picture

Ravin Singh Parihar

@rsinghsatna
643Followers
1Following
गवाही से रोकने युवक को गोली मारने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस; पुलिस ने चखाया डंडे का स्वाद#सतना
चित्रकूट में आस्था का महासागर, 4 दिन में 35 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; ड्रोन शो ने मोहा मन#चित्रकूट_दीपावली_मेला
लेन-देन का विवाद बना जानलेवा, युवक पर तीन राउंड फायरिंग; पैर में लगी गोली#नागौद #सतना #फायरिंग #हत्या_का_प्रयास #अपराध
दीपावली पर चित्रकूट में उमड़ा श्रद्धा का महासागर,मंदाकिनी से कामदगिरि तक भक्तों का सैलाब#दीपावली#चित्रकूट#धर्मनगरीचित्रक
अलौकिक मंदाकिनी: तकनीक और भक्ति के विहंगम दृश्य 🌊✨
दीपावली मेला 2026 का यह दृश्य सचमुच अद्भुत और अकल्पनीय #चित्कूट
आधी रात लेदर की दुकान बनी आग का गोला, तीसरी मंजिल तक उठीं लपटें; 80 लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान#सतना#आग#पुलिस
झाड़ियों के बीच चल रही थी कच्ची शराब की मिनी फैक्ट्री, आबकारी टीम ने मारा छापा
30 क्विंटल महुआ लाहन और 40 लीटर शराब जब्त
पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर 16 महीने से फरार आरोपी सतना में गिरफ्तार#SatnaNews #BandaPolice#CrimeNews #policeaction
जमानत पर बाहर आते ही निकाला जुलूस, गवाह को धमकाया; 48 घंटे में पुलिस ने फिर पहुंचाया जेल#SatnaNews #PoliceAction #satna
जेल से बाहर आते ही हत्या के आरोपी की रंगबाजी, बोनट पर बैठकर निकाला जुलूस; रील वायरल होने पर जागी पुलिस#lawandorder
अवैध शराब कारोबारियों पर चलेगा जिला बदर और NSA का डंडा, 34(2) में दोषसिद्धि पर फोकस#इंदौर #मध्यप्रदेश#excisedepartment
11 माह तक जंगल में दफन रहा हत्या का राज, बहन के प्रेमी ने ही पत्थर से कुचलकर की थी नाबालिग की हत्या
#मैहर_पुलिस#अंधाकत्ल
अरहर की आड़ में उगा रहा था ‘नशे का खेत’, पुलिस ने 60 गांजे के पौधे,खेत मालिक गिरफ्तार#satnapolice
सतना के 16 जुआरियों समेत 20 दबोचे, 61 हजार नकद बरामद
चित्रकूट में खेत के टीन शेड के नीचे सज रहा था जुए का फड़
11 साल तक बदलता रहा ठिकाने, अब बबली गिरोह का इनामी हार्डकोर सदस्य गिरफ्तार
धारकुंडी के केस में था फरार, यूपी में दबिश देकर पुलिस ने दबोचा; कभी ठोकिया से जुड़े गिरोह की कड़ी बना था
सतना। तराई में कभी दहशत का पर्याय रहे बबली कोल गिरोह का हार्डकोर सदस्य संतोष उर्फ ऊदल (40) आखिरकार 11 साल बाद पुलिस के हाथ लग गया। धारकुंडी थाने के अपहरण, मारपीट और एडी एक्ट के प्रकरण में फरार संतोष पर इनाम घोषित था और कोर्ट से स्थायी वारंट भी जारी हो चुका था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उत्तरप्रदेश के बारामाफी में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिस गिरोह के साथ संतोष ने अपराध की दुनिया में कदम रखा, उसकी कहानी भी तराई के कुख्यात डकैत गिरोहों से जुड़ी है। बबली कोल और लवलेश कोल पहले ठोकिया गिरोह से जुड़े, फिर डकैत सुंदर पटेल और बलखड़िया के साथ तराई में अपराध का नेटवर्क मजबूत करते गए। इनके मारे जाने के बाद बबली ने गिरोह की कमान संभाल ली और अपहरण, रंगदारी, डकैती समेत कई
धर्मांतरण के आरोपों ने बढ़ाई चिंता: एक सप्ताह में दो मामले, 8 गिरफ्तार
धवारी में दम्पति समेत 5 गिरफ्तार; कोलगवां केस में सरकारी शिक्षिका समेत 3 पर कार्रवाई, 48 घंटे से ज्यादा अभिरक्षा के बाद निलंबन

आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न-मध्यमवर्गीय परिवारों को कथित तौर पर लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोपों ने सतना में चिंता बढ़ा दी है। एक सप्ताह के भीतर ऐसे दो मामले सामने आए हैं। ताजा मामला सिटी कोतवाली के धवारी क्षेत्र का है, जहां चार साल से महिला पर धर्म बदलने का दबाव बनाने के आरोप में रामनरेश चौधरी, उसकी पत्नी द्रोपदी उर्फ सुमन चौधरी, पुत्र सुखेन्द्र एवं सुवेन्द्र उर्फ छोटू तथा बेटी खुशबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इससे पहले कोलगवां थाना क्षेत्र में भी धर्मांतरण के आरोप पर शासकीय माध्यमिक शिक्षिका रेनू समुंद्रे को कंचन महतो और ईशू समुंद्रे के साथ गिरफ्तार किया गया था। 48 घंटे से अधिक न्यायिक अभिरक्षा में रहने के बाद जिला �
जब पिता की याद बनी किसी की जिंदगी बचाने की वजह, मीरा सिंह ने तीसरी बार किया रक्तदान
इंदौर। कुछ रिश्ते चले जाने के बाद भी जीवन को दिशा देते रहते हैं और कुछ स्मृतियां दूसरों के जीवन में उजाला करने की प्रेरणा बन जाती हैं। पितृ मोक्ष अमावस्या और शारदेय नवरात्र के शुभारंभ पर ऐसी ही संवेदना देखने को मिली, जब मध्यप्रदेश आबकारी विभाग की उप निरीक्षक मीरा सिंह ने अपने दिवंगत पिता की स्मृति में तीसरी बार रक्तदान कर उनकी याद को जीवनदान की पहल में बदल दिया। उनके लिए यह महज रक्तदान नहीं, बल्कि उस पिता को श्रद्धांजलि थी, जिनकी स्मृतियां आज भी उनके जीवन के संस्कारों और सेवा-भाव में जीवंत हैं।
रक्त की कुछ बूंदें किसी अनजान परिवार के लिए जिंदगी की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकती हैं। इसी विश्वास के साथ मीरा सिंह ने रक्तदान किया। इसके बाद मालवांचल की शान क्लीन सिटी इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव होलकर मेमोरियल हॉस्पिटल के बाहर मरीजों और उनके परिजनों के बीच भोजन
शारदेय नवरात्र का भव्य शुभारंभ, जयकारों से गूंजा मैहर; भक्तों ने किए मां शारदा के दर्शन
सतना। शारदेय नवरात्र के शुभारंभ के साथ रविवार को मां शारदा की नगरी मैहर आस्था के महासागर में बदल गई। भोर की पहली किरण के साथ मंदिर के पट खुले तो पहाड़ी पर चढ़ते श्रद्धालुओं की कतारें, गूंजते जयकारे और चारों ओर भक्तिमय माहौल ने मैहर को अलौकिक स्वरूप दे दिया। पहले दिन करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए। सीढ़ी मार्ग, रोपवे और वैन से मंदिर पहुंचते भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विहंगम पहाड़ी दृश्य के बीच पूरा क्षेत्र ‘जय मां शारदा’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। विशाल भीड़ के बावजूद पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से व्यवस्था सुचारू रही। एसएएफ की 4 कंपनियों समेत करीब 650 जवान तैनात रहे, जबकि 114 सीसीटीवी कैमरों और 2 ड्रोन से मेला क्षेत्र की निगरानी की गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के बीच मैहर में नवरात्र का पहला दिन आस्था, उत्साह और भक्�
नशे के गोरखधंधे पर सख्ती: सतना के आदतन बदमाश को 6 माह के लिए भोपाल जेल भेजा
जमानत के बाद फिर अवैध कारोबार में जुटा था मनराज उर्फ गुड्डू; पुलिस प्रतिवेदन पर रीवा कमिश्नर का आदेश
सतना। नशे की तस्करी और बिक्री में लगातार सक्रिय रहे मनराज उर्फ गुड्डू पुत्र पुरषोत्तम चौधरी (25), निवासी बजरहा टोला, सिटी कोतवाली को सेंट्रल जेल सतना से केन्द्रीय जेल भोपाल शिफ्ट कर दिया गया। आरोपी पहले मेडिकल नशे की बिक्री के मामले में जेल जा चुका था। जमानत पर बाहर आने के बाद फिर अवैध गतिविधियों में सक्रिय हुआ, जिसके चलते उसे जिला बदर भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद उसकी गतिविधियां नहीं रुकीं। हाल में दोबारा मादक पदार्थ के साथ पकड़े जाने के बाद एसपी हंसराज सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर द्वारा प्रकरण संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह को भेजे जाने पर उन्होंने आरोपी को 6 माह के लिए रीवा संभाग की सीमा से बाहर र
गोशाला से फरार आजीवन कैदी 5 दिन बाद घुनवारा में पकड़ा, रिहाई से 9 माह पहले उठाया गलत कदम
सतना। सेंट्रल जेल से गोशाला में काम के दौरान फरार हुआ आजीवन कारावास का बंदी अच्छेलाल प्रजापति (52) आखिरकार पांच दिन बाद मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के घुनवारा से गिरफ्तार कर लिया गया। 6 अक्टूबर को गोशाला जाने के बाद नित्यक्रिया का बहाना बनाकर निकला अच्छेलाल पैदल स्टेशन पहुंचा और ट्रेन से अमदरा चला गया था। लगातार तलाश के बाद 10 अक्टूबर को मुखबिर से उसके रिश्तेदार के यहां छिपे होने की सूचना मिली, जिस पर जेल टीम ने अमदरा पुलिस को अलर्ट कर घुनवारा में दबिश देकर उसे पकड़ लिया और कोलगवां पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पत्नी की हत्या में 2014 से उम्रकैद काट रहे अच्छेलाल को अच्छे चाल-चलन के चलते 2022 से गोशाला में काम दिया जा रहा था और वह 15 बार पैरोल का लाभ भी ले चुका था। खास बात यह है कि उसकी सजा पूरी होने में करीब 9 माह ही शेष थे और अच्छे आचरण के चलते 15 अगस्त 2027 तक रिहाई की सं�
मुनाफे के लिए लोगों की सेहत से खिलवाड़: प्रतिबंधित ‘ओल्ड मोंक’ की होम डिलीवरी करते युवक को दबोचा, 100 पेटी का जखीरा तलाश रही आबकारी टीम
सतना। मुनाफे के लालच में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले शराब तस्कर सुधीर उर्फ शीबू को आबकारी टीम ने डिकॉय ऑपरेशन में दो बोतल प्रतिबंधित ‘ओल्ड मोंक’ के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। 15 दिन पहले इसी आरोपी से एक पेटी ओल्ड मोंक खरीदी गई थी। इसके बाद मिली सूचना पर टीम ने ग्राहक बनकर फोन किया और राजदीप होटल के पास डिलीवरी देने पहुंचे सुधीर को दबोच लिया। जब्त बोतलों पर फरवरी 2026 की मैन्युफैक्चरिंग डेट मिली, जबकि विभाग के मुताबिक यह प्रतिबंधित/अमानक खेप है।
आरोपी के पास करीब 100 पेटी इसी शराब का स्टॉक होने की सूचना पर टीम ने उतैली स्थित मकान और संभावित ठिकानों पर रात 2 बजे तक तलाशी ली। कुछ अन्य शराब बरामद हुई, लेकिन मुख्य जखीरा अभी हाथ नहीं लगा। जांच में यह भी सामने आया कि सुधीर पर 14 प्रकरण दर्ज हैं। पिता, बड़ा भाई और मां भी �
छह घंटे में छूटा जिंदगीभर का साथ, पति की मौत के सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम
सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र की बांधवगढ़ कॉलोनी में शनिवार को पति-पत्नी के गहरे रिश्ते को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। दोपहर करीब 1:30 बजे 55 वर्षीय ओम सोनेजा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पति के निधन की खबर सुनते ही 52 वर्षीय पत्नी मनीषा सोनेजा सदमे में आ गईं और चक्कर खाकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें संभाल पाते, इससे पहले उनकी हालत बिगड़ गई। करीब छह घंटे बाद शाम 7 बजे मनीषा ने भी दम तोड़ दिया। जिस जीवनसाथी के साथ बरसों जिंदगी बिताई, उसके जाने का सदमा वे सह नहीं सकीं। पति-पत्नी की कुछ ही घंटों के अंतराल में हुई मौत ने परिवार और कॉलोनी को गहरे शोक में डुबो दिया।<nis:link nis:type=tag nis:id=पति_पत्नी_का_अटूट_रिश्ता nis:value=पति_पत्नी_का_अटूट_रिश्ता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=साथ_जीए_साथ_गए nis:value=साथ_जीए_साथ_गए nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मार्मिक_घटना nis:value=मार्मिक_घटना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सतना nis:value=सतना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कोलगवां nis:value=कोलगवां nis:enabled=true nis:link/> बांधवगढ़_कॉलोनी
फील्ड में उतरकर पुलिसिंग की पहचान, अब पांढुर्णा की कमान IPS विदिता धनखड़ के हाथ
पांढुर्णा। IPS अधिकारी विदिता धनखड़ ने रविवार को पुलिस अधीक्षक (SP) पांढुर्णा का पदभार ग्रहण किया। तबादले से पहले वे एसएएफ की दूसरी बटालियन में कमांडेंट के रूप में पदस्थ थीं। ग्वालियर में ASP और नागौद में SDOP रहते हुए उन्होंने अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सक्रिय पुलिसिंग की पहचान बनाई। छापेमारी और अन्य महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में स्वयं मौके पर पहुंचकर पुलिस टीमों का नेतृत्व करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है। फील्ड पर सक्रिय मौजूदगी, टीम के साथ बेहतर समन्वय और कार्रवाई के दौरान प्रत्यक्ष नेतृत्व के लिए पहचानी जाने वाली IPS धनखड़ के सामने अब पांढुर्णा में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने की जिम्मेदारी होगी।<nis:link nis:type=tag nis:id=ipsviditadhankhar nis:value=IPSViditaDhankhar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sppandhurna nis:value=SPPandhurna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pandhurnapolice nis:value=PandhurnaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeleadership nis:value=PoliceLeadership nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fieldpolicing nis:value=FieldPolicing nis:enabled=true nis:link/> LawAndOrder
अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा: स्कूटर से 9 बल्क लीटर शराब जब्त, 1.30 लाख का माल पकड़ा
खातीवाला टैंक में मीरा सिंह की टीम की कार्रवाई
इंदौर। नवरात्र में अवैध शराब के कारोबार पर नजर रख रहे आबकारी अमले ने खातीवाला टैंक क्षेत्र में कार्रवाई कर 9 बल्क लीटर ब्लेंडर्स प्राइड रिजर्व व्हिस्की पकड़ी। वृत्त बंबई बाजार प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक मीरा सिंह की टीम ने मुखबिर सूचना पर स्कूटर क्रमांक MP 09 BG 9994 को रोककर तलाशी ली तो झोले में 12 बोतल शराब मिली। शराब और स्कूटर जब्त कर आरोपी आयुष पिता मुकेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त शराब व वाहन का बाजार मूल्य करीब 1.30 लाख रुपए आंका गया है। कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश, सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देश तथा कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुई। कार्रवाई में आरक्षक मोहित कछवाय और प्रियंका अहिरवार शामिल रहे। नवरात्�
सीएम का काफिला रुकने के बाद पांढुर्णा में बड़ा फेरबदल, 2021 बैच की IPS विदिता धनखड़ नई SP
किसानों ने रोका था मुख्यमंत्री का काफिला, सुरक्षा चूक के बाद प्रकाश चंद्र परिहार PHQ भेजे गए
पांढुर्णा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पांढुर्णा दौरे के दौरान किसानों द्वारा काफिला रोके जाने की घटना के बाद सरकार ने जिले की पुलिस कमान बदल दी है। गृह विभाग ने 2021 बैच की IPS अधिकारी विदिता धनखड़ को पांढुर्णा का नया SP नियुक्त किया है। इससे पहले वे ग्वालियर स्थित दूसरी वाहिनी SAF में कमांडेंट थीं। वहीं तत्कालीन SP प्रकाश चंद्र परिहार को हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में AIG की जिम्मेदारी दी गई है। UPSC में ऑल इंडिया 315वीं रैंक हासिल करने वाली विदिता धनखड़ सतना के नागौद में SDOP और छतरपुर में ASP के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं। नई जिम्मेदारी में उनके सामने कानून-व्यवस्था के साथ वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की चुनौती होगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=pandhurna nis:value=Pandhurna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ipstransfer nis:value=IPSTransfer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viditadhankar nis:value=ViditaDhankar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmconvoy nis:value=CMConvoy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=securitylapse nis:value=SecurityLapse nis:enabled=true nis:link/> MadhyaPradeshPolice MPPolice
Ravin Singh Parihar (@rsinghsatna) | Public App