12 साल तक फरारी, दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड बनकर छिपा था डकैत गैंग का सदस्य लल्लू यादव, गांव लौटते ही पुलिस ने दबोचा
सतना। धारकुंडी थाना पुलिस ने डकैत बबली कोल और लवलेश गैंग के सदस्य लल्लू यादव (45) को 12 साल बाद उसके गांव जमुनिहाई-टिकरिया, चित्रकूट से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देश पर बकरी चोरी की घटना के बाद धारकुंडी-मारकुंडी के जंगलों में चल रही सर्चिंग के दौरान मुखबिर ने लल्लू के गांव में आने की सूचना दी। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की तो आरोपी भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि केस दर्ज होने के बाद वह परिवार समेत दिल्ली चला गया था, जहां सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर पहचान छिपाकर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि 13 सितंबर 2019 को लेदरी जंगल में पुलिस मुठभेड़ में साढ़े सात लाख के इनामी ब�