फुटकर बिक्री से सप्लाई नेटवर्क तक नशे पर शिकंजा, 7 गिरफ्तार; 1.14 लाख का माल जब्त
सतना/मैहर। नशे के अवैध कारोबार की जड़ों पर प्रहार करते हुए सतना और मैहर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने एक साथ कार्रवाई कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से गांजा, नशीली टैबलेट और नशीला सिरप समेत करीब 1.14 लाख रुपए का मादक पदार्थ और एक बाइक जब्त की गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने बजरहा टोला से बब्बू उर्फ रवि को 170 नशीली टैबलेट और जयस्तंभ चौक से अनिकेत को 13 शीशी नशीले सिरप के साथ पकड़ा। सिंहपुर पुलिस ने पटपरनाथ मंदिर के पास विनय तिवारी से 1 किलो 367 ग्राम गांजा बरामद किया। रामनगर पुलिस ने झिन्ना पावर हाउस मार्ग से कैलाश उर्फ कृष्णपाल को 1.3 किलो गांजा व बाइक के साथ तथा गुलवार-गुजारा से जयभान को 720 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। ताला पुलिस ने मुकुंदपुर से सुनीता शर्मा के कब्जे से 760 ग्राम गांजा जब्त किया, पूछताछ में सामने आए सप्लायर की तलाश जारी है। वहीं धार