3 करोड़ की अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा, 7 दिन की निगरानी के बाद दो ट्रक दबोचे
इंदौर में मंगलवार रात अवैध शराब के खिलाफ DGGI और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बायपास के पत्थर मुंडला क्षेत्र से दो ट्रकों को पकड़कर करीब 3,000 पेटी शराब जब्त की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार टीम को अवैध शराब की बड़ी खेप परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद दोनों ट्रकों की गतिविधियों पर करीब सात दिन तक लगातार निगरानी रखी गई और मंगलवार रात मौका मिलते ही उन्हें दबोच लिया गया। तलाशी में भारी मात्रा में शराब मिलने के बाद उसे जब्त कर लिया गया। अब टीम शराब की सप्लाई के स्रोत, गंतव्य और पूरे अवैध परिवहन नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।#इंदौर #अवैधशराब #DGGI #आबकारीविभाग #शराबजब्ती 3करोड़कीशराब एक्शन इंदौरबायपास