आधी रात लेदर की दुकान बनी आग का गोला, तीसरी मंजिल तक उठीं लपटें; 80 लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान
सतना। खेरमाई रोड पर शुक्रवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित जया रैग्जीन ट्रेडर्स में रात 11:30 बजे आग भड़क उठी। दुकान में रखे लेदर के भारी स्टॉक ने आग को ऐसा ईंधन दिया कि लपटें तीसरी मंजिल तक जा पहुंचीं। खतरा बढ़ता देख दमकल की 7 से ज्यादा गाड़ियां मोर्चे पर उतरीं, लेकिन बिजली के तारों के जाल ने हाइड्रोलिक मशीन का रास्ता रोक दिया। इसके बाद दमकलकर्मियों ने बगल की बिल्डिंग की छत से दीवार में छेद कर पानी की बौछार की और बिड़ला सीमेंट फैक्ट्री से मंगाए गए फोम की मदद ली। करीब चार घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद शनिवार सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर पहुंचे एसडीएम राहुल सिलाडिया और सीएसपी मनीष त्रिपाठी ने भी छत से बचाव कार्य की निगरानी की। विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, महापौर योगेश ताम्रकार, नगर निगम आयुक्त नागार्जुन गौडा सह�