अड़ीबाजी में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, 8 माह से फरार आरोपी समेत 3 गिरफ्तार
सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने अड़ीबाजी, मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में 1 मार्च की रात ईदगाह चौक स्थित होटल से खाना खाकर घर लौट रहे अनुज गुप्ता, निवासी जवान सिंह कॉलोनी, का रास्ता रोककर रुपए मांगने और विरोध पर मारपीट करने के मामले में 8 माह से फरार मोहम्मद मकसूद उर्फ छोटू पुत्र शेख मुनव्वर (23), निवासी जवान सिंह कॉलोनी, को मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। मामले में उसके दो भाई उमर खान और भइया खान पहले ही व्यापारी पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि रवि पंडित फरार है। दूसरे मामले में 26 अक्टूबर की रात स्टेशन रोड की शराब दुकान पर काम कर रहे योगेन्द्र तिवारी (45), निवासी मलैगवां, रीवा, से मुफ्त शराब और रुपए मांगने, विरोध पर मारपीट करने तथा बाद में दुकान के बाहर पत्थरबाजी