शराब के लिए अड़ीबाजी, विरोध पर डंडे और धारदार हथियार से हमला; कोलगवां पुलिस ने 5 आरोपी पकड़े
सतना। शराब पीने के लिए रुपए मांगने, इनकार पर मारपीट करने और दहशत फैलाने के तीन अलग-अलग मामलों में कोलगवां पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली घटना में 30 मई को लखन चौराहा, टिकुरिया टोला में प्रशांत सिंह राठौर (25) से 300 रुपए मांगे गए। इनकार करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर बाइक (MP19NB1452) में तोड़फोड़ की। इस मामले में टिकुरिया टोला निवासी आर्यन कुशवाहा उर्फ कान्हा (24) गिरफ्तार हुआ। दूसरी घटना 20 जुलाई को कृपालपुर उर्मिलादास मंदिर के पास हुई, जहां माधवगढ़ सब्जी लेने जा रहे मटेहना निवासी अभिलाश सिंह (35) से 500 रुपए की अड़ीबाजी की गई। विरोध पर चन्द्रकांत शर्मा (28), विष्णुदत्त शर्मा उर्फ सचिन (28) और प्रिंस कुमार शर्मा (23), तीनों निवासी मटेहना, ने कथित तौर पर डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीसरी घटना 1 अक्टूबर को नारायण