छह ढाबों पर आबकारी की दबिश, 65 बोतल देशी-विदेशी शराब जब्त
इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने 26 अक्टूबर को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह ढाबों से 65 बोतल देशी-विदेशी मदिरा जब्त की और संबंधितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए। जिला कंट्रोल रूम प्रभारी कमलेश सोलंकी व डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के निर्देशन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारियों पवन टिकेकर व निधि शर्मा के नेतृत्व में टीम ने महाकाल ढाबा, मां भगवती रेस्टोरेंट एवं ढाबा, ठाकुर श्री ढाबा, बाबा ढाबा, राजपूत ढाबा और जय मां काली ढाबा की जांच की। वहीं हाईवे पर संदिग्ध ट्रकों व कंटेनरों की भी सघन जांच कर अवैध मदिरा के परिवहन पर निगरानी बढ़ाई गई।#आबकारी_विभाग #इंदौर #अवैध_शराब #शराब_जब्ती #ExciseAction Indore