#बलरामपुर पुलिस की मासिक गोष्ठी: मानव तस्करी, बाल श्रम व महिला अपराधों के खिलाफ बनी रणनीति...
#बलरामपुर। जनपद में मानव तस्करी, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और महिला उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटी) की मासिक समन्वय गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल एएचटी/एसजेपीयू) विशाल पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ा खाका तैयार किया गया। बैठक के दौरान पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध तथा ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष चर्चा हुई।
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियों व प्रतिनिधियों को संबंधित कानूनों, अधिनियमों, उच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों और शासनादेशों की जानकारी देते हुए इनका सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
कार्यशाला में स्वास्थ्य, अभियोजन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिक्षा, एसएसबी, समाज कल्याण, महिला कल्याण, श्रम विभाग, जेजेबी, आरपीएफ, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन और एनजीओ के प्रतिनिधियों सहित जनपद के सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी व मिशन शक्ति प्रभारी उपस्थित रहे।
#balrampur #balrampurpolic