सीपीयू का बढ़ा दायरा: #बलरामपुर पुलिस ने बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों के साथ सा साधा संवाद, दिए सुरक्षा के गुर...
#बलरामपुर। जिले में पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने के लिए बलरामपुर पुलिस ने अनूठी पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन और एएसपी विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) ने बुधवार को जनपद भर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
अभियान के तहत पुलिस टीमों ने बुजुर्गों और दिव्यांगों के घर-घर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। इसके साथ ही दिव्यांगों के लिए एक विशेष 'दिव्यांग रजिस्टर' तैयार किया गया है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर मिल सके।
स्कूलों में सुरक्षा और यातायात पाठ
सीपीयू टीम ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) के गुर सिखाए और सड़क सुरक्षा के नियम बताए। स्कूली वाहनों के मानकों की जांच की गई और बेसहारा बच्चों व बुजुर्गों को सहायता दी गई।
साइबर ठगी से सावधान रहने की हिदायत
सार्वजनिक स्थलों पर 'मिशन शक्ति' और 'साइबर जागरूकता' कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को ओटीपी या बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने आमजन से सुरक्षित व अपराधमुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
#balrampur #balrampurpolic