#Balrampur ! भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल व क्षेत्रीय महामंत्री राहुल राज रस्तोगी का बलरामपुर में भव्य स्वागत
वीर विनय चौराहे पर चेयरमैन डॉ. धीरू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
विशेष संवाददाता
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल तथा नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी के प्रथम बलरामपुर आगमन पर वीर विनय चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' के नेतृत्व में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान दिलीप पटेल और राहुल राज रस्तोगी ने अमर शहीद वीर विनय कायस्थ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी डी.पी. सिंह बैस, जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला समेत बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, नगर पालिका सभासद व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#balrampur #bjp