#गोंडा #कटरा रेलवे क्रॉसिंग के पास ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को कुचला, मौके पर मौत; वाहन छोड़कर चालक फरार...
#गोंडा के #कटरा शिवदयालगंज चौराहे पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेलवे क्रॉसिंग के पास ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
🚜 अयोध्या बाईपास से नवाबगंज जा रही थी ट्रैक्टर-ट्रॉली
बताया गया कि ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अयोध्या बाईपास की ओर से नवाबगंज जा रही थी। जैसे ही वाहन कटरा शिवदयालगंज चौराहे पर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा, महिला उसकी चपेट में आ गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।
👮 पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही सरयू घाट पुलिस चौकी लकड़मंडी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
❓ अभी नहीं हो सकी मृतका की पहचान
सरयू घाट पुलिस चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि मृतका की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस चालक की तलाश कर रही है। महिला की पहचान होने और परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#gonda #gondapolic