तेजपुर में मनकापुर और गौरा विधानसभा क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को बांटेंगे स्वीकृति पत्र और चेक...
#गोंडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राम पंचायत तेजपुर, विकास खंड छपिया, जनपद गोंडा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने मनकापुर एवं गौरा विधानसभा क्षेत्रों के लिए ₹520 करोड़ से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित किए। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी।
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई थीं।
#YogiAdityanath #Gonda #UPNews #GondaNews #VikasPariyojana #Manakapur #Gaura #UttarPradesh