#Balrampur ! धनतेरस और दीपावली पर शांति बनाए रखने की अपील, हर्रैया थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक...
संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों और धर्मगुरुओं से पुलिस ने किया संवाद, अफवाहों से दूर रहने की दी नसीहत...
#बलरामपुर । धनतेरस और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सोमवार को थाना हर्रैया परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी ललिया डीके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों और धर्मगुरुओं से संवाद कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में आयोजित बैठक में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया अनिल कुमार सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक में लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
क्षेत्राधिकारी ने भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहेगी। किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रखेगी।
#balrampur #balrampurpolice