बलरामपुर में 37 केंद्रों पर शुरू हुई धान खरीद, डीएम ने तौल मशीन का पूजन कर किया शुभारंभ।
पहले किसान का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया स्वागत, सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 और ग्रेड-ए का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित।
बलरामपुर में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत सोमवार को जनपद में धान खरीद की शुरुआत हो गई। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र पर विधि-विधान से तौल मशीन का पूजन कर खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने धान बेचने पहुंचे पहले किसान का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। साथ ही किसानों से संवाद कर क्रय केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
#BalrampurNews #बलरामपुर_न्यूज #धान_खरीद #धान_क्रय_केंद्र #DMBalrampur #डॉ_विपिन_कुमार_जैन #किसान_सम्मान #न्यूनतम_समर्थन_मूल्य #MSP #UPNews #उत्तरप्रदेश_समाचार #किसान_हित #सरकारी_योजना