
करनैलगंज: सरयू नदी में स्नान करने गए बुजुर्ग लापता, SDRF और गोताखोरों द्वारा तलाश जारी
Colonelganj, Gonda | Jul 13, 2026

मनकापुर: जनता दर्शन में विधायक प्रभात वर्मा ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं
Mankapur, Gonda | Jul 13, 2026

गोंडा के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के मौहर गोसाईं पुरवा निवासी राजकुमार गोस्वामी (60) सोमवार सुबह सरयू नदी में स्नान करने कटरा घाट गए थे, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। घाट पर उनकी साइकिल, कपड़े और चप्पल मिलने के बाद नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम के साथ सरयू नदी में तलाश अभियान शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। #Gonda #Karnalganj #SaryuRiver #MissingPerson #BreakingNews
Gonda, Gonda | Jul 13, 2026

गोंडा शहर के एलबीएस चौराहे स्थित एक व्यावसायिक भवन को लेकर कथित रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता परिवर्तन शुक्ला, जिन्होंने स्वयं को जॉन पार्कर कंपनी का मालिक बताया है, का आरोप है कि भवन में मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू करते ही गुरु चरण पांडेय ने काम रुकवा दिया और पहले ₹20 लाख की मांग की। आरोप है कि बाद में मांग घटाकर ₹15 लाख, फिर ₹10 लाख और अंततः ₹6 लाख पर बात तय हुई। परिवर्तन शुक्ला के अनुसार, लगातार धमकी और कथित अवैध वसूली की मांग से परेशान होकर उन्होंने पूरे मामले की शिकायत डीआईजी देवीपाटन रेंज अशोक कुमार शुक्ला से की। शिकायत के बाद उनके निर्देश पर संबंधित एजेंसी से संपर्क किया गया और योजना के तहत आज आरोपी को ₹1 लाख की शुरुआती रकम लेते समय पकड़ लिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें यह कहकर डराया-धमकाया जा रहा था कि उनकी संपत्ति की रजिस्ट्री अवैध है, उन्हें जेल भेज दिया जाएगा और निर्माण कार्य नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 में उन्होंने प्रीति श्रीवास्तव और उनके बेटे तनुज श्रीवास्तव से करीब ₹2 करोड़ में यह भवन खरीदा था तथा ₹14 लाख की स्टांप ड्यूटी भी अदा की थी। फिलहाल मामले में जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। #Gonda #BreakingNews #AntiCorruption #ExtortionCase #UttarPradesh
Gonda, Gonda | Jul 13, 2026

गोंडा: धानेपुर पुलिस और आबकारी टीम ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Jul 13, 2026