
#Gondanews सोशल मीडिया ब्लॉगर शैलेंद्र सिंह 'गुड्डू' को दी गईं कथित अभद्र गालियां कार्रवाई की मांग
Sadar, Faizabad | Jul 19, 2026

13 साल बच्चे के बेबाक अंदाज ने जीत लिया दिल, तुरन्त काम करवाने को मजबूर हो गए डीएम लखीमपुर। गोटैय्याबाग में रहने वाला एक 8वीं का छात्र शनिवार को तहसील दिवस में पहुंचा। उसके घर पर चाचा चाची ने ताला डाल रखा है। मां लोगों के घरों में काम करती है। बच्चे ने बेबाक अंदाज में डीएम से कहा कि उसके घर का ताला खुलवाया जाए। डीएम ने कोतवाल से कहा कि बच्चे का काम देख लो। बच्चे ने तुंरत जवाब दिया, दिखवा नहीं, कहिए ताला खुलवा दे। सुनिए पूरा वीडियो कमेंट करके जरूर बताना कैसा लगा #BreakingNews #news #UttarPradeshnews #trendingreel #facebookreels #nonfollowers #facebookvideo #FacebookPege #hilights #Balrampur #Utraula # #gonda #gondanews #siddharthnagarup55
Balrampur, Balrampur | Jul 18, 2026

गोंडा में नारकोटिक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के जयनगर बरियारपुर क्षेत्र में स्थित एक दवा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की। बाराबंकी और अयोध्या समेत छह जिलों की संयुक्त टीम पिछले करीब 36 घंटे से लगातार जांच और तलाशी अभियान चला रही है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाओं का जखीरा बरामद होने की जानकारी सामने आई है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। जांच के दौरान टीम ने अमन फार्मा के संचालक अमन कसौधन के चार गोदामों की तलाशी ली। बताया जा रहा है कि रिहायशी इलाके में स्थित एक मकान को भी गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। छापेमारी में कोडिन युक्त कफ सिरप, ट्रामाडोल टैबलेट, स्पास्मो कैप्सूल, अल्प्राजोलम टैबलेट और मफरिन सहित कई प्रकार की नियंत्रित दवाएं और इंजेक्शन मिले हैं। कार्रवाई के दौरान अमन कसौधन फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। नारकोटिक्स विभाग और संबंधित एजेंसियां बरामद दवाओं के दस्तावेज, लाइसेंस और सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। #GondaNews #NarcoticsRaid #DrugBust #UPPolice #BreakingNews
Gonda, Gonda | Jul 17, 2026

नवाबगंज में सर्पदंश से 3 साल के मासूम की मौत सांप पकड़ने आए विशेषज्ञ को भी सांप ने काटा घर के बाहर शौच के दौरान नाग ने बच्चे को डसा अयोध्या श्री राम हॉस्पिटल ले जाते बच्चे की मौत सांप पकड़ते एक सपेरे को भी उसी नाग ने काटा सांप पकड़ने के बाद उसके साथी वहां से रवाना उधर मृत बच्चे को लेकर मऊ रवाना हुए परिजन नवाबगंज रघुनाथपुर के ठाकुरदीन पुरवा की घटना #Gonda #SnakeBite #BreakingNews #UttarPradesh #GondaNews
Gonda, Gonda | Jul 17, 2026

छपिया थाना क्षेत्र के तेंदुआ रानीपुर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान रंगीलाल (60) की सरयू नहर में डूबने से मौत हो गई। सोमवार शाम टैरवा बाजार स्थित नहर पुल से गिरने के बाद पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। दूसरे दिन शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रबोध कुमार ने मामले की पुष्टि की है। #GondaNews #Chhapia #SaryuNahar #SDRF #BreakingNews
Gonda, Gonda | Jul 14, 2026