चुंडावाड़ा में जर्जर स्कूल भवन से 342 बच्चों की जान पर खतरा, 8 कमरे घोषित असुरक्षित, कलेक्ट्रेट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
डूंगरपुर जिले के चुंडावाड़ा में सरकारी स्कूल की जर्जर बिल्डिंग बच्चों के लिए खतरा बनी हुई है। राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय के 13 कमरों में से 8 को लोक निर्माण विभाग ने जर्जर घोषित किया है, जबकि 3 कमरे मरम्मत योग्य बताए गए हैं। ऐसे में 342 विद्यार्थियों के लिए केवल 2 सुरक्षित कमरे बचे हैं। कमरों की कमी के चलते कई कक्षाओं के बच्चों को एक ही कमरे में बैठाया जा रहा है, जबकि कई विद्यार्थी बरामदे में पढ़ने को मजबूर हैं। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने नए भवन या अतिरिक्त कक्षा-कक्षों की स्वीकृति और सीआरसी भवन स्कूल को सौंपने की मांग की है।
#Dungarpur #Chundawada #RajasthanNews #SchoolNews #GovernmentSchool