बांसवाड़ा के बिलेड़ी गांव में कार-ऑटो की जोरदार भिड़ंत, 5 लोग घायल; एमजी अस्पताल रेफर
कलिंजरा थाना क्षेत्र के बिलेड़ी गांव में तेज रफ्तार मारुति कार और ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी घायल बिलेड़ी गांव के रहने वाले हैं और किसी काम से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आई तेज रफ्तार मारुति कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार पांच लोगों को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को कलिंजरा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को एमजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
#Banswara #BanswaraNews #RoadAccident #CarAccident #AutoAccident