ईद मिलादुन्नबी पर डूंगरपुर में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, पैगंबर साहब के नारों से गूंजा शहर
डूंगरपुर। ईद मिलादुन्नबी पर्व के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस सीरत कमेटी से शुरू होकर मस्तान बाबा की दरगाह तक पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। इस दौरान पैगंबर साहब की शान में नारे गूंजते रहे और लोगों ने धार्मिक उत्साह के साथ पर्व मनाया। जुलूस के मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वागत भी किया। पर्व को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे।:::
#EidMiladUnNabi #EidMiladUnNabi2026 #JuloosEMohammadi #Dungarpur #DungarpurNews