उदयपुर नगर निगम चुनाव: बीजेपी में टिकट की कवायद तेज, 80 वार्डों के लिए 700 दावेदारों पर मंथन
उदयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी में टिकट बंटवारे की कवायद तेज हो गई है। बलीचा स्थित पार्टी कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। नगर निगम के 80 वार्डों के लिए करीब 700 आवेदन आए हैं। बैठक में दावेदारों की फाइनल लिस्ट पर चर्चा कर मजबूत उम्मीदवारों के नामों के तीन-तीन के पैनल तैयार किए गए। कमेटी के सदस्य इन पैनलों को कल जयपुर ले जाएंगे। बैठक में संभाग प्रभारी राजेंद्र राठौड़, शहर विधायक ताराचंद जैन समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। संभाग प्रभारी राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि इस बार योग्य युवाओं को भी मौका दिया जाएगा।
#Udaipur #UdaipurNews #NagarNigamElection #RajasthanPolitics #BJP