उदयपुर में लेपर्ड का आतंक, 3 ग्रामीणों पर किया हमला; एक दिन पहले भी युवक को किया था घायल
उदयपुर के उमरड़ा खेड़ा गांव में बुधवार सुबह लेपर्ड ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में 60 वर्षीय जग्गा मीणा, 20 वर्षीय रितेश और 40 वर्षीय कालू गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, लेपर्ड ने करीब चार से पांच मिनट तक तीनों पर पंजों से हमला किया और एक ग्रामीण के चेहरे व शरीर को बुरी तरह नोच दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों के जमा होने से लेपर्ड जंगल की ओर भाग गया। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण घायलों को पलंग पर लिटाकर सड़क तक लाया गया, जिसके बाद उन्हें एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इससे एक दिन पहले भी लेपर्ड ने लोगर लाल मीणा पर हमला किया था।
#Udaipur #LeopardAttack #UdaipurNews #Leopard #Wildlife RajasthanNews