रक्षाबंधन पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, मिठाई दुकानों से मावे के पेड़े और नमकीन के सैंपल
प्रतापगढ़ में रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए खाद्य विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सघन जांच अभियान शुरू किया है। बुधवार को टीम ने विभिन्न मिठाई दुकानों, हलवाई और कैटरर्स का निरीक्षण किया। इस दौरान मावे के पेड़े और नमकीन के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानदारों को मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री ढककर रखने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी पाबंद किया गया। विभाग ने त्योहारी सीजन में सैंपलिंग और निरीक्षण अभियान जारी रखने की बात कही है।
#RakshaBandhan #Pratapgarh #FoodSafety #FoodDepartment #FoodSampling Sweets