प्रतापगढ़ में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जलसा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
प्रतापगढ़ शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों से जलसे निकाले गए, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। बावड़ी मोहल्ले से मुख्य जलसा शुरू हुआ, जिसका नेतृत्व अंजुमन सदर खान शाहिद खान ने किया, जबकि सदारत शहर काजी हाफिज जफर खान शेख ने की। जलसा भटपुरा, बड़ी दरवाजा, सालमपुरा, मानक चौक और सदर बाजार होते हुए गांधी चौराहा पहुंचा। यहां आतिशबाजी के बाद जलसा पीर बाग पहुंचा, जहां फातिहा ख्वानी और तकरीर के साथ समापन हुआ। मार्ग में जगह-जगह स्वागत और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
#EidMiladUnNabi #JashneEidMiladUnNabi #Pratapgarh #MiladUnNabi #JuloosEMohammadi