खेत में उगा रखा था अवैध गांजा, पुलिस ने 4.3 किलो पौधे जब्त कर 57 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार
डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामसागड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने नारेली फला वरहात निवासी दिनेश के खेत में बने घर के पास अवैध रूप से उगाए गए हरे गांजे के पौधे बरामद किए। इनका कुल वजन 4 किलो 308 ग्राम पाया गया। पुलिस ने गांजे के पौधों को जब्त कर आरोपी दिनेश पिता कमा वरहात, उम्र 57 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खिवसिंह और सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में की गई।
#Dungarpur #DungarpurPolice #RajasthanPolice #Ganja #NDPSAct