भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, 40 वार्डों में चुनावी तैयारियां तेज; संगठन प्रभारी बोले- टिकट एक को मिलेगा, पार्टी सबकी
डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने बुधवार को चुनावी तैयारियां तेज कर दीं। पुराने पार्टी कार्यालय में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली सहित वरिष्ठ नेताओं ने किया। इसके बाद 40 वार्डों के संयोजक और प्रभारियों की बैठक हुई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और घर-घर संपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए गए। संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि टिकट एक कार्यकर्ता को ही मिलेगा, लेकिन टिकट नहीं मिलने वालों को निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रति निष्ठा बनाए रखने और एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया। नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।
#BJP #Dungarpur #DungarpurNews #NagarParishadElection #RajasthanPolitics