उरई-जालौन में धूमधाम से मनाया गया करवाचौथ, खराब मौसम ने डाला खलल; थाली में चंद्रमा की आकृति बनाकर महिलाओं ने खोला व्रत
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। जनपद में करवाचौथ का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूरे दिन व्रत रखा और शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर करवाचौथ की कथा सुनी। हालांकि, खराब मौसम के चलते कई महिलाओं को चंद्रमा के दर्शन नहीं हो सके। ऐसी स्थिति में कुछ महिलाओं ने थाली में चंद्रमा की आकृति बनाकर पूजा-अर्चना की और अपना व्रत खोला। वहीं, जिन महिलाओं को चंद्रमा के दर्शन हुए, उन्होंने अर्घ्य देकर पूजा की और छलनी से चांद व अपने पति का चेहरा देखकर पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण किया।
#jalaunnews
#karwachauth
#oraijalaun
#konch
#boldobharat
Orai, Jalaun | Oct 29, 2026